आरिफ नियाजी
रुड़की के लोटस होटल में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता द्वारा रक्षा सूत्र का कार्यक्रम आशा कार्यकत्रियों के आयोजित किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में आशा वर्कर पहुंची और उन्होंने सचिन गुप्ता को राखी बांधी।गौरतलब है की सचिन गुप्ता पिछले 3 वर्षों से लगातार आशा कार्यकर्ताओं के साथ रक्षा सूत्र का कार्यक्रम आशा बहनों से रक्षा सूत्र बंधवा कर करते हैं इस रक्षा सूत्र कार्यक्रम में सचिन गुप्ता और उनकी पत्नी पूजा गुप्ता द्वारा रक्षा सूत्र पहनने के बड़ा बहनों को उपहार और मिठाई भी वितरित की गई।
सचिन गुप्ता ने बहनों को भरोसा दिलाया की आप की सुरक्षा के लिए आप का भाई सचिन गुप्ता हमेशा आप के साथ आप के सुख दुख में खड़ा मिलेगा आशाओं ने कहा की सचिन गुप्ता जैसा भाई हमे मिला हम सब पिछले तीन साल से लगातार राखी बांधते है और भाई सचिन गुप्ता लगातर हमारे साथ हर वक्त खड़े रहते है इस बीच आशा कार्यकर्ता ने रक्षा सूत्र बांध कर बहन ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है जैसे मधुर गीतों को गा कर सचिन गुप्ता जी के हाथों पर राखी बांधी और उनके दीर्घायु की कामना की कहा हमारा भाई हमेशा आगे बढ़े और कामयाबी लगातार कदमों को चूमे सचिन गुप्ता ने कहा की इतनी बहनों का प्यार और आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहता है जिसे वह कभी भुला नहीं पाएंगे।
इस मौके पर सुदेशना धीमान ,सरिता,शोभा भटनागर, सुषमा मोरी, नीलम,अंशुल,मधु,गीता सबरवाल,सुधा जैन ,लाज वर्मा, सहित 105आशा बहनों ने राखी बांध कर भाई सचिन गुप्ता से कहा की आप हमेशा अपनी बहनों को इतना मान सम्मान देते है इसका हम सब दिल से आप का धन्यवाद केरते है इस अवसर पर जितेंद्र सैनी,रीतू कंडियाल,अमित गुप्ता,हेमेंद्र चौधरी,मनोज जयंत सकील ,सलमान,एडवोकेट दीपक गुप्ता,एडवोकेट दीपक वेश,विकाश मित्तल सभी ने आशा कार्यकर्ताओं से राखी बंधवा कर उनकी सुरक्षा का वचन दिया।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।