आरिफ नियाज़ी*
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत मुजफ्फरनगर पहुंचे जहां उन्होंने भोपा रोड स्थित श्री राम विहार कॉलोनी सिद्ध पीठ शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर अपनी मनोकामना पूरी होने पर भाजपा नेता अविनाश त्यागी द्वारा प्रसाद चढ़ाकर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।
उसके पश्चात वे राष्ट्रीय त्यागी ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश त्यागी के आवास पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया ।इस अवसर पर उत्तराखंड के भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अविनाश त्यागी उनके मित्र है जिनसे लंबे समय से उनके संबंध है।उन्होंने कहा की जब वह मुख्यमंत्री थे उसी समय से उनके साथ अच्छे संबंध है त्यागी जी ने उनके चुनाव मे अपनी टीम के साथ काफी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।उन्हे मुजफ्फरनगर आने का मौका मिला तो वह त्यागी जी का धन्यवाद करने के लिए उनके घर आए हैं।
भाजपा सांसद करने वालों में जुगल किशोर त्यागी,रंजीत त्यागी, पंकज त्यागी, आयुषी त्यागी, उर्वशी त्यागी, मनोज त्यागी, विदित त्यागी, श्याम बिहारी, नीरज शर्मा, विनय गुर्जर, आशीष तोमर, किशोर गुप्ता, मनीष, मोहम्मद आलम,विजय पवार, दिनेश पुंडीर, विनीत ,विकास त्यागी,और अंकुर आदि लोग उपस्थित रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।