आरिफ नियाज़ी
मंगलौर से बसपा के वरिष्ठ नेता और दिवंगत बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी के पुत्र जुनैद अंसारी उर्फ जॉनी और प्रमुख समाजसेवी ठेकेदार हाजी मेहरबान अली ने सोशल मीडिया में चल रही भाजपा में जाने की खबरों का जोरदार तरीके से खंडन किया है। हाजी मेहरबान अली ने कहा की भाजपा में जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता यह विरोधियों की एक बड़ी साजिश है जिसे जनता को भी समझना होगा।
उन्होंने कहा की वह बसपा में हैं और हमेशा बसपा में ही रहेंगे भाजपा में जाने का कोई औचित्य ही नहीं है।हाजी मेहरबान ने एक खास मुलाकात के दौरान कहा की आजकल सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ उन्हे और जुनैद अंसारी को दिखाया गया है।लेकिन इसका मतलब यह नहीं है की हम भाजपा में जा रहे हैं हम कभी भी ऐसा सोच नहीं सकते ।
उन्होंने कहा की उत्तराखंड छोटा प्रदेश है इसमें सभी लोग एक दूसरे के साथ मिलजुलकर रहते और सुख दुख में शामिल होते हैं उनका वह बेहद पुराना फोटो है जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।उन्होंने कहा की इसका यह मतलब नहीं हुआ की वह भाजपा में शामिल हो गए। हाजी मेहरबान ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की दिवंगत बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी ने हमेशा बसपा की राजनीति की है उनका पूरा परिवार आज भी बसपा में है और आगे भी बसपा में रहेंगे।
उन्होंने कहा की वह इस तरह की खबरों का पूरे तरीके से खंडन करते हैं। हाजी मेहरबान ने कहा की बहुजन समाज पार्टी गरीबों , अल्पसंख्यकों, दलितों,पिछड़ों अगड़ों की लड़ाई लड़ती है।बहुजन समाज पार्टी ही सर्व समाज की पार्टी है जो सब को साथ लेकर चलती है जबकि भाजपा की हकीकत को सब जानते हैं भाजपा ने कोई विकास नहीं किया वह भाजपा में कभी शामिल नहीं हो सकते।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।