Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखंड NMOPS के प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली के आवाहन पर हुई आन लाइन गूगल मीट

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड NMOPS के प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली के आवाहन पर एक आन लाइन गूगल मीट के माध्यम से मीटिंग आयोजित की गई जिसका सफल संचालन प्रांतीय महामंत्री मुकेश रतूड़ी के द्वारा किया गया । इस अवसर पर प्रांतीय महिला विंग अध्यक्ष उर्मिला दिवेदी प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह , गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विकास कुमार शर्मा मंत्री देवेंद्र फर्सवान के साथ साथ सभी जनपदों के अध्यक्ष एवं सचिव एवं जनपद प्रभारी एवं समन्वयकों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

प्रांतीय अध्यक्ष के द्वारा सभी जनपदों में ब्लॉक कार्यकारिणी गठन एवं जनपद में संगठन को पुर्नगठित करने के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई । उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि जिन जनपदों में ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन नही हुआ है जल्द से जल्द पुर्नगठन कर प्रांत को अवगत कराएं और संगठन को मजबूती प्रदान करें । प्रांतीय कोषाध्यक्ष ने कहा कि किसी आंदोलन को चलाने में कोष का महत्वपूर्ण स्थान होता है इसलिए सभी जनपद अध्यक्ष /सचिव इस संबंध में आवश्यक मीटिंग कर आख्या प्रांत को उपलब्ध कराएं ।

जिलाध्यक्ष हरिद्वार सुखदेव सैनी द्वारा मीटिंग में बताया गया कि जनपद हरिद्वार में खानपुर , रुड़की , लक्सर एवं नारसन की कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा सुंदर आयोजन आयोजित कर की जा चुकी है । सभी कार्यक्रमों में प्रांतीय एवं मंडल के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग भी किया गया है ।बहादराबाद एवं भगवानपुर कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा जल्द ही प्रस्तावित है ।

जनपद मंत्री दीपक चौहान जी ने कहा कि जल्द ही पूरे जनपद में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा । जनपद हरिद्वार से जिलाध्यक्ष सुखदेव सैनी , महिलाविंग अध्यक्ष रंजीत कौर ,जनपद प्रभारी सदाशिव भास्कर ,जनपद मंत्री दीपक चौहान जी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोजकुमार , द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369