Jan Mudde

No.1 news portal of India

रहमानिया अरबी मदरसे में भी रही स्वतंत्रता दिवस की बड़ी धूम,भारत माता के लगे जयकारे,शादाब शम्स ने किया ध्वजारोहण

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के रहमानिया अरबी मदरसे में स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। अरबी मदरसे के छात्रों द्वारा ध्वजारोहण के बाद हाथ में तिरंगा लेकर शहरभर में एक रैली निकाली जिसमें भारत माता के जयजयकारे भी लगाए गए। रहमानिया अरबी मदरसे में पहुंचे उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने ध्वजारोहण किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा की आज पूरा देश स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मना रहा है। वक्फ बोर्ड भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है जहां माफियाओं दलाल और कुछ धर्मगुरुओं का बोलबाला है वक्फ बोर्ड में चंद लोगों ने वक्फ बोर्ड को अपनी जागीर समझ लिया है जो एक बार मुतवल्ली से बन जाता है वह हटने को तैयार नहीं है नीचे से ऊपर तक भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है जिसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।

उन्होंने देश के सभी वक्फ बोर्ड समेत उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की सीबीआई की जांच कराने की मांग करते हुए कहा की केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड के लिए जो नया संशोधन करने जा रही है उसका स्वागत है।शादाब शम्स ने कहा की उन्होंने इस बाबत केंद्रीय मंत्री किरण रिजुजी से भी मुलाकात की है उनसे विस्तार से वार्ता हुई है। शादाब शम्स ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की वक्फ बोर्ड का गठन गरीब मिस्कीन ,यतीम और बेवा महिलाओं के लिए हुआ था लेकिन पिछले 70सालों में आज तक भी वक्फ बोर्ड से किसी को कोई लाभ नहीं पहुंचा है।

उन्होंने आरोप लगाया की वक्फ बोर्ड अकबर अहमद डंपी,कांग्रेस नेता सईदउजमा और कुछ अन्य लोगों ने वक्फ बोर्ड की जमीनों पर अवैध कब्जे जमा लिए हैं अकबर अहमद डंपी ने तो नैनीताल में रिजॉर्ट तक बना दिया है लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा वक्फ बोर्ड की जल्द ही बेशकीमती भूमि कब्जा मुक्त होंगी। शादाब शम्स ने कहा जिस वक्फ बोर्ड से किसी गरीब और यतीम को मदद ना मिल सके ऐसे वक्फ बोर्ड का क्या फायदा यह सबसे बड़ा दुर्भाग्य है।

उन्होंने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वक्फ बोर्ड को लेकर बेहद गंभीर हैं जिसके लिए जल्द ही वक्फ बोर्ड में नया संशोधन किया जायेगा जिसका वह स्वागत करते हैं।इस मौके पर रहमानिया वक्फ के अध्यक्ष हाजी मुस्तकीम द्वारा अपने मुख्य अतिथियों का बुके देकर जोरदार स्वागत किया गया।इस मौके पर हज कमेटी के चेयरमैन हाजी खतीब अहमद,बहरोज आलम, अफजल मंगलौरी,मौलाना अरशद कासमी,मुफ्ती सलीम,मौलाना अजहर कासमी, आदि सैंकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369