आरिफ नियाज़ी
रुड़की में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम रही।रुड़की के मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा भी स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।प्रमुख समाजसेवी हाजी कमरूज़मा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कराया गया था जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने ध्वजारोहण किया। दरअसल हाजी कमरूजमा नगर निकाय चुनाव में पार्षद पद के प्रबल दावेदार हैं जिसके चलते उन्होंने कार्यक्रम में सभी को आमंत्रित भी किया था।
इस मौके पर हाजी कमरूजमा ने कहा की देश की आजादी में सभी का योगदान रहा है जिसे भुलाया नहीं जा सकता आज हमें फख्र होना चाहिए ऐसे वीर शहीदों पर जिन्होंने इस देश की आजादी के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर दी।उन्होंने कहा की इमली चौक पर हमेशा ध्वजारोहन का कार्यक्रम होता रहेगा।उन्होंने कहा की स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खास तौर पर मुस्लिम समाज के लोगों को अपने बच्चों को अच्छी तालीम दिलाने का संकल्प लेना चाहिए कमरू ने कहा मेहनत मजदूरी करने वाले भी अपने बच्चों को जरूर पढ़ाएं और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे।
इस मौके पर पार्षद मोहसिन अल्वी ने कहा की स्वतंत्रता दिवस पर सभी को एक जुट होकर राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।उन्होंने कहा की आज से ही अपनी गली मोहल्लों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें और बच्चों की तालीम पर अधिक ध्यान दे।मोहसिन ने कहा की स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
वहीं पूर्व पार्षद सालिम ने कहा की स्वतंत्रता दिवस सभी लोग बड़े उत्साह के साथ मना रहे हैं आज से सभी मुस्लिम समाज के लोगों को अपने बच्चों को तालीम पर अधिक ध्यान देना होगा और उन्हे अच्छी तालीम देनी होगी ताकि वह राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सके।इस मौके पर पार्षद बेबी खन्ना,नौशाद, बिट्टू,अब्दुल कादिर,अरुण,गुड्डू फैसल,रिजवान,सोनू ,ताहिर आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।





More Stories
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।