आरिफ नियाज़ी
भगवानपुर । मोहितपुर गांव के ग्राम प्रधान मोहम्मद मुस्तफा एडवोकेट किसी परिचय के मोहताज नहीं है वह लंबे समय से समाजिक कार्यों और राजनीति से जुड़े रहे हैं बीडीसी बैठक हो या कोई अन्य कार्यक्रम हो वह अपनी बात और अपने गांव की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना नहीं भूलते। यही कारण है की पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी उनकी बात को गंभीरता से लेते हैं ।खास बात यह है कि एक समय था जब मोहितपुर गांव में जगह जगह कूड़े के ढेर और रास्तों में कीचड़ की स्थिति बनी रहती थी वहां से गुजरना भी मुश्किल था
लेकिन इस समस्या को उन्होंने दूर किया है।मोहम्मद मुस्तफा ने अपने गांव में बड़े पैमाने पर विकास कराया है राज्य योजना से लेकर उन्होंने सरकार की सभी योजनाओं को अपने गांव में ठीक तरह से लागू कराया है।दलित बस्ती में मंदिर के पास उन्होंने गली और सड़कों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाकर विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं ।
आज भी दलित बस्ती के लोग ग्राम प्रधान का आभार जताते हैं।हालांकि जिस तरह से बेहद कम समय में मोहम्मद मुस्तफा ने ग्राम प्रधान रहते हुए गांव में विकास की एक नई इबारत लिखी है उसके प्रमुख रूप से सभी ग्रामवासी कायल हो चुके हैं।पिछले दिनों ब्लॉक भगवानपुर सभागार में हुई बैठक में अधिकारियों के सामने प्रधान मोहम्मद मुस्तफा ने अपने गांव की स्वास्थ्य,पेयजल और विकास से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से रखा ग्राम प्रधान की हर समस्या का समाधान करने का आश्वासन भी अधिकारियों ने दिया।
अब गांव की कितनी समस्याएं भविष्य में दूर होंगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा।लेकिन इतना तय है की प्रधान मोहम्मद मुस्तफा अपने गांव के विकास को लेकर बेहद संजीदा हैं अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो वह दिन दूर नहीं जब मोहितपुर गांव विकास में नई इबारत लिखी जायेगी।वहीं इस बाबत भगवानपुर ब्लॉक के बीडीओ आलोक गार्ग्य का कहना है की सरकार की तमाम योजनाओं को गांव गांव तक पहुंचाना ही उनका पहला मकसद है किसी भी गांव को विकास से अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा।प्रदेश सरकार भी गांव गांव के विकास को लेकर बेहद गंभीर है गांव में सभी मूलभूत सुविधाएं मिले इसके लिए प्रयास जारी हैं।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।