Jan Mudde

No.1 news portal of India

सरकारी स्कूलों की हालत सुधारने में लगे प्रमुख समाजसेवी ठाकुर संजय सिंह,पेयजल और फर्नीचर भी कराया उपलब्ध

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर संजय सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं उन्होंने बेहद कम समय में लोगों के दिलों में बेहतर जगह बनाई है। यही कारण है की खानपुर क्षेत्र में कोई भी कार्यक्रम हो उसने लोग ठाकुर संजय सिंह को निमंत्रण देना नहीं भूलते। खास बात यह है की हरिद्वार जिले के सैंकड़ों सरकारी स्कूलों की ठाकुर संजय सिंह फर्नीचर और पेयजल की समस्या को दूर कर चुके हैं इसीलिए क्षेत्र के लोगों के दिलों में वह स्थान बनाने में सफल रहे।

यही नहीं समाज सेवा में उन्होंने अलग ही मकाम हासिल किया है कोई भी अपनी फरियाद लेकर उनके पास पहुंच जाए उसे वह बेहद संजीदगी से सुनकर उसका समाधान करने की कोशिश भी करते हैं।ताजा मामला खानपुर विधानसभा के लंढौरा मंडल क्षेत्र का है जहां के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय ढंडेरा में कक्षा एक से पांचवी तक के स्कूली बच्चों को 300 पानी की बोतलें व कक्षा 5 से आठ तक के बच्चों को 100 स्कूली बैग उनके द्वारा वितरित किये गए।

इस दौरान उन्होंने बच्चों को जीवन में भाषा, भूषा और भोजन की संज्ञा का महत्व भी बताया तथा कहा की जो बच्चा इन तीनों बातों को ध्यान में रखकर मेहनत के साथ आगे बढ़ेगा, वह जीवन में जरुर सफलता हासिल करेगा। ठाकुर संजय सिंह ने भाषा का महत्व बताते हुए कहा कि जब भी आप किसी से वार्ता, बातचीत या चर्चा करें तो आपकी भाषा में शालीनता और मिठास होना चाहिए, ताकि लोग आपकी और आकर्षित हो सके।

वहीं भूषा का महत्व बताते हुए कहा कि सभी बच्चों को प्रतिदिन साफ सुथरे कपड़े पहनकर विद्यालय आना चाहिए, क्योंकि पहनावा ही व्यक्ति का प्रतिबिंब होता है, जो उसकी पर्सनेल्टी में चार चांद लगाता है, वहीं उन्होंने भोजन को लेकर कहा की जब हम गुणवत्ता का भोजन करेंगे तो हम स्वस्थ रहेंगे और हम ज्यादा मेहनत भी कर सकेंगे। साथ ही उन्होंने एक समय परिवार के साथ भोजन करने का भी अनुरोध किया। वहीं उन्होंने कहा कि बच्चे कड़ी मेहनत करें, तो वह अपनी मंजिल को आसानी से हासिल कर सकेंगे।

इससे पूर्व विद्यालय में पहुंचने पर तीनों स्कूल प्रबंधन ने उनका जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात उन्होंने एक पेड़ मां के नाम मुहिम के तहत पौधारोपण भी किया। वहीं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के हैड अहसनुद्दीन, राजकीय प्राथमिक विद्यालय-1 ढंडेरा की हैड तस्लीमा कुरैशी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय-2 की हैड सुमनलता यादव ने सहयोग के लिए ठाकुर संजय सिंह का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान पुर्व राज्यमंत्री ठाकुर संजय सिंह ने कॉरपोरेट सहयोगी फिनोलेक्स केबल्स का भी आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास पाल, फिनोलेक्स कंपनी के एचआर हैड विनीत कुमार, ठाकुर चंदन सिंह, अशोक पंवार आदि सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369