आरिफ नियाज़ी
नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुटे सभी दावेदारों ने लोगों से संपर्क करना शुरू कर दिया है भले ही अभी निकाय चुनाव की घोषणा ना हुई हो लेकिन सभी दावेदार रायशुमारी करने में जुटे हुए हैं।इस बार सबसे दिलचस्प मुकाबला मंगलौर नगर पालिका में देखने को मिल सकता है जहां इस बार के चुनाव में सबसे अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में हो सकते हैं।
चुनाव से पहले बसपा नेता मोइनुद्दीन अंसारी अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुट गए हैं सबसे पहले उन्होंने अपने समाज और बिरादरी के लोगों को अपने पक्ष में एक जुट करने की कोशिश की है।मोइनुद्दीन अंसारी का दावा है वह दिवंगत हाजी सरवत करीम अंसारी के बेहद नजदीक रहे उनके हर सुख दुख में शामिल होने का मौका मिला।हाजी सरवत अंसारी का पूरा परिवार उनके साथ है उन्हें पूरी उम्मीद ही नहीं पूरी आशा है की इस बार हाजी सरवत करीम अंसारी का परिवार उन्ही को अपना समर्थन करेगा।
मोइनुद्दीन अंसारी ने एक खास मुलाकात में दावा किया की आज तक जो भी चेयरमैन बने उन्होंने मंगलौर की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जिसका खामियाजा आज तक भी मंगलौर की अवाम को भुगतना पड़ रहा है।उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की जो भी दावेदार हाजी जी के परिवार से अपने लिए समर्थन लेना चाहते हैं वह सभी एकजुट होकर किसी एक के नाम पर सहमति बना सकते हैं उन्होंने कहा की चुनाव में दावेदारी को लेकर किसी में भी कोई मतभेद नहीं है बसपा में सभी लोग एक जुट हैं हालांकि प्रत्याशी चयन का निर्णय उबेदुर्रहमान उर्फ मोंटी अंसारी और कस्बे की अवाम पर छोड़ देना चाहिए जिसे जनता का अधिक समर्थन हो उसे सभी को समर्थन दे देना चाहिए।
मोइनुद्दीन अंसारी ने कहा की उन्हे सर्व समाज का समर्थन हासिल है अगर इसी तरह जनता ने उन्हे। मौका दिया तो वह मंगलौर की तस्वीर बदलने का काम करेंगे।उन्होंने कहा की मंगलौर अब परिवर्तन की बयार चल पड़ी है कस्बे की जनता किसी नए प्रत्याशी को अपना चेयरमैन इस बार बनाएगी।उन्होंने कहा की मंगलौर में सबसे बड़ी समस्या जलभराव और साफ सफाई का ना होने की रही है लेकिन वह विश्वाश दिलाना चाहता हैं की अगर उन्हें मौका मिला तो कस्बे की तस्वीर बदलने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा की आज गली मोहल्लों में सबसे अधिक जलभराव है जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हैं जिनसे निजात दिलाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा की वह आज की तिथि में सबसे अधिक मजबूत दावेदार हैं अब निर्णय जनता और मोंटी अंसारी के परिवार को करना है।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।