Jan Mudde

No.1 news portal of India

भारत विकास परिषद अविरल गंगा द्वारा मनाया गया त्योहारों का महोत्सव, सीबी आर आई के डायरेक्टर को किया गया सम्मानित

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

अविरल गंगा रुड़की द्वारा शनिवार की शाम एक निजी होटल में त्योहारों का महोत्सव आयोजित कराया गया।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद द्वारा इस वर्ष से शुरू हुए प्रथम अविरल रमेश चंद्र मित्तल उत्कृष्ट अनुसंधान सम्मान सीबीआरआई रुड़की के निदेशक प्रोफेसर आर प्रदीप कुमार एव उनकी टीम सदस्यों वी. चक्रधर, डॉ देवदत्ता घोष, डा रविंद्र, डा सूरज कुमार, ई कांति लाल, ई दिनेश कुमार और श्री समीर को दिया गया। इस टीम के द्वारा अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामजी की मूर्ति के माथे पर सूर्य की रोशनी से सूर्यतिलक लगाया गया।इस मौके पर सीबीआर आई के डायरेक्टर आर प्रदीप ने कहा की भारत विकास परिषद समाज के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है समाज को नई दिशा और दशा देने में भारत विकास परिषद के योगदान का भुलाया नहीं जा सकता। समाज के उत्थान की संस्था पर परिषद की अहम जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष प्रीति अग्रवाल ने सभी सदस्यों और अतिथियों का स्वागत किया कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रजलित कर आर प्रदीप द्वारा किया गया। जिसमें सावन मास के त्यौहार शिवरात्रि,तीज, स्वतंत्रता दिवस ,राखी,जन्माष्टमी को नृत्य और नाटिका के द्वारा इनकी महिमा और महत्व को दर्शाया गया।इस इस अवसर पर वैज्ञानिकों ने अपने द्वारा लगाए सूर्य तिलक की पीपीडी के माध्यम से प्रस्तुति दी गई । इस कार्य के लिए अयोध्या में कितनी मुश्किल स्थितियों का भी सामना करना पड़ा।

शाखा संरक्षक डॉ सत्येंद्र मित्तल ने उन्हें सम्मान पत्र,शॉल से सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर प्रदीप वधावन, संजय कालरा, अनिल महेश्वरी, नीरज मित्तल, डॉ संगीता सिंह, पीयूष गर्ग, संदीप गुप्ता,मुकुल गर्ग, राधेश्याम गुप्ता, विजय कुमार, संजय, भारत, प्रदीप अग्रवाल, ऋषिपाल सैनी, दिनेश सैनी, राजेंद्र गिरी, डॉ संजय शर्मा, डॉ नवीन, विशाल,विपुल अग्रवाल, वर्णित, शिव चरण पुंडीर, शैलेंद्र महेश्वरी, अमित,नीता मित्तल, सुगंध जैन,अंजली गर्ग रमा गुप्ता,नैंसी,सीमा, उषा,पूनम, बबिता, रीतू, सविता,नीलम शर्मा, दीपाली,ममता आदि सदस्यों ने अपनी उपस्थिति से शोभा बढ़ाई। मंच का संचालन महिला संयोजिका विमलेश गिरी और डॉ संगीता सिंह ने किया।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369