आरिफ नियाज़ी
मंगलौर में लगातार आम पार्टी का क्रेज बढ़ता जा रहा है प्रमुख समाजसेवी कुंवर जावेद इकबाल द्वारा सेंट मार्क्स स्कूल में आयोजित आम पार्टी आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल बनी हुई है जिसमें सभी धर्मों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। कुंवर जावेद इकबाल के यहां सदियों से चली आ रही आम पार्टी का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ,मंगलौर विधायक काज़ी निजामुद्दीन,कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद, झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जात्ति कांग्रेस नेता वीरेंद्र रावत, राव आफाक अली,आदि भी पहुंचे थे इनके अलावा रोटरी क्लब,और क्षेत्र के गणमान्य लोग भी आम पार्टी में प्रमुख रूप से शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व सी एम हरीश रावत ने कहा की वह लंबे समय से आम पार्टी में शामिल होते रहे हैं उन्हें इस पार्टी में आने से बेहद आनंद आता है यह आम पार्टी मनोरंजन करने के साथ साथ आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देने वाली पार्टी है जिसमें वह आगे भी पहुंचते रहेंगे।
इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक प्रमुख समाजसेवी कुंवर जावेद इकबाल ने बताया की आम पार्टी तीस साल से अधिक समय से चली आ रही है पुरानी परंपरा को आज भी जारी रखा गया है।उन्होंने बताया की आम पार्टी सभी धर्मो के बीच प्यार और मोहब्बत का पैगाम देने वाली पार्टी है। वहीं अजरा जावेद ने कहा की उनका प्रयास हमेशा आम पार्टी से एकता का संदेश देने की रही है सभी धर्मो के लोग इस पार्टी में बड़ी संख्या में पहुंचते हैं और एक छोटे से निमंत्रण पर आम पार्टी में पहुंचते हैं तो इससे बढ़कर और क्या हो सकता है।इस दौरान रोटरी क्लब के एडवोकेट अशोक अरोड़ा ने कहा की कुंवर जावेद इकबाल का परिवार हमेशा मेहमान नवाज रहा है उनके दादा के समय से आम पार्टी होती रही है
कुंवर जावेद समाज के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता आम पार्टी में एक दूसरे से जान पहचान और भाईचारे के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा की हिमाचल की आपदा में भी कुंवर जावेद इकबाल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता सभी का सम्मान करना कुंवर जावेद के परिवार में शुमार है।इस मौके पर एमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नैयर काजमी ने कहा की आम पार्टी एक नई नजीर पेश करती है जो सदियों से चली आ रही है इस पार्टी में आने से लोगों का काफी मनोरंजन भी होता है और उन्हें एक दूसरे से मिलने का मौका भी मिलता है इस तरह की पार्टी से आपसी भाईचारा और सौहार्द बढ़ता है।इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ठाकुर वीरेंद्र सिंह,अमीर हसन, मुन्ना रैफरी,नासिर प्रवेज, राव परवेज, कुंवर शाहिद,राव कैसर रायपुर, सरदार चंधोक, राव मसरूर, आदि सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।