आरिफ नियाज़ी
रुड़की ब्लॉक में हुई बीडीसी बैठक में पहुंचे जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल ने अधिकारियों को दो टूक कर दिया की किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी जनता की शिकायतों को अधिकारी गंभीरता से लें और उनका समाधान करें। आज की बीडीसी बैठक में सबसे अधिक शिकायतें जल जीवन मिशन से जुड़ी आई हैं जिसे जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल द्वारा पेयजल और जल संस्थान के अधिकारियों को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों की समस्याओं को गभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा की बीडीसी बैठक में सबसे अधिक शिकायतें पेयजल विभाग और जल संस्थान से आईं हैं । जिलाधिकारी द्वारा सभी के समाधान के लिए पेयजल विभाग के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।ग्राम प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष द्वारा नन्हेड़ा गांव में पानी की टंकी के निर्माण के चलते सड़कों की हालत जर्जर होने का गंभीर आरोप भी लगाया।
इसी तरह क्षेत्र पंचायत सदस्य नदीम अहमद ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों पर परिवार रजिस्टर की एवज में पैसे वसूलने का भी आरोप लगाया।इस दौरान उन्होंने कहा की नगला कुबड़ा गांव में सरकारी हैंडपंप टूटे हुए हैं जो आज तक भी ठीक नहीं हुए हैं जिनका ठीक होना बेहद आवश्यक है।जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हैंडपंप जल्द से जल्द ठीक कराने का आश्वासन भी दिया।
इस दौरान मरगूबपुर मुस्तफाबाद,गढ़ीसंगीपुर आदि गांव में बिजली की हाइटेंशन लाइन के तार नीचे लटके होने की शिकायत भी आई जिसे ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने जल्द ठीक करने का आश्वासन दिया।इस दौरान नन्हेडा ग्राम प्रधान द्वारा गांव में एन एफ एस ए कार्ड धारकों के यूनिट बढ़ाए जाने की मांग की तो वहीं भगेड़ी गांव में पेयजल से जुड़ी कई समस्याएं आई।इस मौके पर जिले के जिले के सभी अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं रुड़की ब्लॉक में पहुंचे जिलाधिकारी का ब्लॉक प्रमुख लुबना राव ने बुके देकर उनका स्वागत किया।इस दौरान लुबना राव ने कहा की उनका प्रयास अपने ब्लॉक का विकास करना है सभी जनप्रतिनिधियों को भी विकास की गति को तेज करना चाहिए प्रदेश की धामी सरकार भी गांव गांव का विकास करने के लिए बेहद गंभीर है। विकास में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होनी चाहिए।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।