Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की ब्लॉक में पहुंची जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की टीम,जनसंख्या नियंत्रण पर महिलाओं की जानी राय

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की विकासखंड कार्यालय पहुंची जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की अध्यक्ष लीला बनग्याल ने कहा की उनका फाउंडेशन देश और प्रदेश में जनसंख्या कानून के लिए प्रत्येक विकास खंड में जाकर महिलाओं के जनसंख्या कानून को लेकर सुझाव ले रहा है जिसके लिए गांव गांव की महिलाओं से राय शुमारी की जा रही है ।सुझाव के आधार पर जो भी रिपोर्ट आएगी उसे सरकार के पास भेजा जाएगा।

रुड़की ब्लॉक सभागार में आयोजित जनसंख्या नियंत्रण क़ानून, स्वयं सहायता समूहों से महिलाओं का सशक्तिकरण, स्वयं समूह द्वारा बनाए गए उत्पाद, महिला हिंसा आदि पर विस्तार से चर्चा की गयी जिसमें स्वयं सहायता से जुड़ी बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची थी! इस मौके पर फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्षा लीला बनग्याल ने जनसंख्या नियंत्रण कानून पर समूह सदस्यों से राय जानी और कहा की किसी भी प्रदेश की तरक्की के लिए जनसंख्या नियंत्रण होना बेहद आवश्यक है!

प्रदेश अध्यक्षा लीला बनग्याल ने इस अवसर पर कहा कि आप सबकी राय भी यह है जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होना ही चाहिए क्योंकि जनसंख्या का हमारे प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव बढ़ता ही जा है जिससे अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं! भविष्य मे जल, भोजन और ज़मीन आदि मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी संघर्ष करना पड़ेगा! सरकार की योजनाओं का फायदा पात्र और अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को अवश्य मिलना चाहिए! शिक्षा, स्वास्थ्य और समान अवसर महिला सशक्तिकरण के लिए आवश्यक हैं!

महिलाओं को समूहों के माध्यम से संगठित होकर अपनी आजीविका बढ़ानी चाहिए और पुरे समूह की प्रगति और विकास के लिए कार्य करना चाहिए! ग्राम संगठनो को ग्राम के विकास और ग्राम से सम्बंधित समस्याओं व मुद्दों पर कार्य करना चाहिए!

इस मौके पर रुद्रप्रयाग जिला अध्यक्ष – दीना नेगी, हरिद्वार जिला अध्यक्ष – गीता कार्की, खंड विकास अधिकारी सुमन दत्त कुटियाल, ब्लॉक मिशन प्रबंधक रोमा सैनी, एरिया कोऑर्डिनेटर हेमंत कुमार, मोहम्मदपुर पांडा की उप प्रधान फूलम, आई पी. आर. पी. मंजू रानी आदि महिलाएं उपस्थित रहें!

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369