आरिफ नियाज़ी
रुड़की क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा निगम की तानाशाही के खिलाफ अब भारतीय किसान मजदूर यूनियन क्रांति ने बड़ा मोर्चा खोल दिया है किसानों और ग्रामीणों की ऊर्जा निगम की समस्याओं को लेकर यूनियन आगामी 6अगस्त को ग्रामीण विद्युत वितरण खण्ड पर सैंकड़ों किसान प्रदर्शन कर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपेंगे। अगर उसके बाद भी ऊर्जा निगम की तानाशाही बंद ना हुई तो यूनियन बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में जुटेगी।
भारतीय किसान मजदूर यूनियन क्रांति के प्रदेश अध्यक्ष चिश्ती आलम ने बताया की वह गांव गांव जाकर किसानों की समस्याएं सुन रहे हैं जिसमें सबसे अधिक किसान ऊर्जा निगम के अधिकारियों से परेशान हैं। चिश्ती आलम ने कहा की मंगलौर के मुंडलाना गांव में एक दर्जन से अधिक परिवार के घरों के ऊपर से 11हजार की हाइटेंशन लाइन गुजर रही है जिसमें एक साल पहले एक महिला की मौत भी हो चुकी है लेकिन ऊर्जा निगम के अधिकारी पूरी तरह से लापरवाह बने हुए हैं।
यही नहीं गांव का ट्रांसफार्मर भी जमीन पर रखा है जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है बरसात के दिनों में यह खतरा और भी बढ़ जाता है लेकिन ऊर्जा निगम पूरी तरह से बेखबर बना हुआ है। वहीं यूनियन के तहसील महामत्री मोहम्मद इकबाल ने कहा की ऊर्जा निगम द्वारा किसानों के बिजली के बिल बढ़ाकर भेजे जा रहे हैं जिस कंपनी को बिलों के ठेके दिए गए हैं वह कंपनी बड़े पैमाने पर गड़बड़झाला कर किसानों से मोटी रकम वसूल रही है। उन्होंने ऊर्जा निगम पर आरोप लगाते हुए कहा की उपभोक्ता के बिलो में एक A S D नामक चार्ज लगाया जा रहा है जो सरासर गलत है जो 2500 से लेकर 10 हजार तक लगाया जा रहा है उपभोक्ता ऊर्जा निगम के चक्कर काटने को मजबूर है पर विभाग का कोई अधिकारी इसके लिए कोई सुध नही ले रहा है। उदाहरण के तौर पर
किसी उपभोक्ता का बिल तो 800 का है चार्ज 2500 का लगाया जाता है लेकिन अब यह तानाशाही नहीं चलेगी। इसके लिए किसान अब ऊर्जा निगम को सबक सिखाने का काम करेगा। उन्होंने चेतावनी दी की अगर बिल बनाने वाली कंपनी को ना बंद किया गया और बिजली चोरी के आरोप में किसानों का शोषण बंद ना हुआ तो किसान आर पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर हो जाएगा।इस दौरान राव अहतशाम, शाह आलम, और अनीस कसार आदि मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।