आरिफ नियाज़ी
मंगलौर नगर पालिका में नगर निकाय कर्मचारी महासंघ की यूनिट का गठन किया गया है जिसमें पालिका के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। इस महासंघ में पालिका के वरिष्ठ राजस्व निरीक्षक तारीख खान को अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया है। इस मौके पर तारीख खान ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की ध्यान में रखते हुए वह पालिका में कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि संगठन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करता रहेगा कोई भी कर्मचारी अपने आप को असहाय और बेबस ना समझे उसके लिए संगठन हमेशा दिन रात खड़ा रहेगा। नवनियुक्त अध्यक्ष तारीख खान ने कहा की किसी भी कर्मचारी को अपनी समस्या को लेकर अधिकारियों के अब चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे अब संगठन के माध्यम से उनका समाधान कराया जाएगा ।हर माह संगठन की बैठक आयोजित होगी जिसमें कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और जिनका त्वरित समाधान कराया जाएगा।
सभी कर्मचारियों ने इस दौरान अध्यक्ष तारीख खान का आभार प्रकट किया और भविष्य में उनका साथ देने का आश्वासन भी दिया ।इस मौके पर उपाध्यक्ष कमलदीप महामंत्री संदीप कुमार,उपमहामंत्री संजय कुमार,संगठन मंत्री जसवीर सिंह, सह संगठन मंत्री आसिफ मोहम्मद, शहाबुद्दीन,कोषाध्यक्ष रजत रावत,सहायक कोषाध्यक्ष फजल इलाही,महासचिव मोहम्मद वसीम
अब्बासी,कार्यालय सचिव भानु चौहान,संगठन सचिव खुर्शीद आलम,अब्दुल अजीज, सह सचिव शाहबाद सैफी,मोहम्मद आरिफ,मुरसलीन,इस्तखार,प्रवक्ता सुरेश डोगरा,अखलाक अहमद, आस मोहम्मद,आकाश,शोएब आदि को पद सौंपे गए। जबकि संगठन के संरक्षक /कानूनी सलाहकार की चौधरी आमिर कलीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।इस दौरान सभी ने अपने अध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।