आरिफ नियाज़ी
रुड़की नगर निगम के निवर्तमान मेयर गौरव गोयल ने भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा पर जान से मारने की धमकी का गंभीर आरोप लगाया है।निवर्तमान मेयर गौरव गोयल ने प्रदीप बत्रा के खिलाफ कोतवाली पुलिस को एक तहरीर भी सौंपी है।
गौरव गोयल ने अपने आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान कहा की वह एक व्यापारी के यहां गए हुए थे जहां उन्हें भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा की तुम आए दिन फेस बुक और सोशल मीडिया पर मेरी छवि को धूमिल कर रहे हो और झूठा प्रचार कर रहे हो अगर ऐसा ही रहा तो तुम्हारा इलाज हो जाएगा।
गौरव गोयल ने कहा की प्रदीप बत्रा ने उनके साथ बदसलूकी की है भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा बौखला गए हैं जिनसे उनको अपनी जान का खतरा है ।गोयल ने आरोप लगाया की प्रदीप बत्रा भू माफिया हैं जिन्होंने सबसे अधिक घोटाले और भ्रष्टाचार किया है अगर उनकी संपत्तियों की जांच हो जाए तो दूध का दूध और सच का सच सामने आ जायेगा।
उन्होंने कहा की वह प्रदीप बत्रा के खिलाफ तहरीर दे रहे हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी इस संबंध में अवगत कराएंगे। उन्होंने प्रदीप बत्रा पर आरोप लगाया की नगर निगम में उनके पार्षद समर्थकों द्वारा उन्हें बहुत परेशान किया गया यहां तक की उन्हें मानसिक दबाव के चलते नगर निगम छोड़ना पड़ा लेकिन अगर प्रदीप बत्रा की संपत्तियों की जांच हो जाए तो बहुत बड़ा राज़ खुलेगा।उन्होंने चेतावनी दी की वह चुनाव आने पर सभी सबूतों के साथ सभी घोटालों का खुलासा भी करेंगे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।