आरिफ नियाज़ी
श्री सनातन धर्म दक्षिणी सभा के प्रधान सुरेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि जो सनातन धर्म की बात करेगा सनातन धर्म के लोग उसी के साथ खड़े होंगे। एक प्रेस वार्ता के दौरान श्री सनातन धर्म दक्षिणी सभा के मंत्री सौरव भूषण शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड की धामी सरकार ने जो धामो का नाम कोई भी ट्रस्ट या समिति नहीं रख पाएगी उसके लिए जो फैसला लिया है वह स्वागत योग्य है ।सनातन सभा सरकार की इस फैसले पर मुख्यमंत्री के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित करती है।
इस अवसर पर सभा के कोषाध्यक्ष भागवत स्वरूप ने कहा कि हमारी सभा हमेशा सनातन धर्म की प्रचार प्रसार का कार्य करती है और हमेशा कार्य करती रहेगी।
इस अफसर पर उत्तराखंड ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष पंडित रमेश सेमवाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य धर्म आध्यात्मिक का केंद्र रहा है शंकराचार्य के समय से यहां चारों धाम है आचार्य शंकराचार्य जी की परंपरा पर चलकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बहुत अच्छा कार्य किया है हम उनका अभिनंदन करते हैं देवभूमि ने हमेशा सबका मार्गदर्शन किया है।
इस अवसर पर आचार्य रजनीश शास्त्री ने कहा कि मुख्यमंत्री का बहुत आभार करते हैं जिन्होंने उत्तराखंड की परंपरा को जीवित रखा उनका फैसला का हम बहुत-बहुत स्वागत करते हैं।
इस अवसर पर पुरोहित कल्याण समिति के अध्यक्ष राज कुमार कौशिक धन्यवाद ने प्रस्ताव आपका समर्थन किया एवं इस कदम के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।