Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा नेत्री पूजा नंदा ने पार्षद मंजू भारती और पूनम प्रधान के साथ मंगलोर विधानसभा में किया जनसंपर्क

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

भाजपा नेत्री एवं रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति सदस्य पूजा नंदा मंगलौर विधानसभा में पार्षद मंजू भारती एवं पार्षद पूनम प्रधान के साथ जनसंपर्क किया। इस अवसर पर वह हरिजन समाज में महिलाओं से मिली उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विपक्षी दलों की तरह जात-पात की राजनीति नहीं करती बल्कि विकास के लिए कार्य करती है, पार्षद मंजू भारती ने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण पर कार्य करती है और भाजपा शासन में महिलाएं सुरक्षित महसूस करती हैं

यही कारण है कि ग्राम वासियों ने इस बार भाजपा को मतदान करने का सोच लिया है, पार्षद पूनम प्रधान ने कहा कि भाजपा शासन काल में महिलाओं को 30% का क्षैतिज आरक्षण देने का कार्य किया गया है,इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं शक्ति केंद्र प्रवासी राजपाल सिंह, पार्षद एवं बूथ प्रवासी राकेश गर्ग, ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं बूथ प्रवासी प्रदुमन पोसवाल भी लोगों से जनसंपर्क करते नजर आए

और सभी ने ग्राम वासियों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की ताकि मंगलोर विधानसभा का विकास समुचित प्रकार से हो सके और सर्वसाधारण को इसका लाभ पहुंच सके, इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष अमृतपाल और शिवम् ने बताया कि कांग्रेस शासन काल में गांव की सड़कों का बुरा हाल था इस बार ग्रामवासियों ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है और उन्हें उम्मीद है कि भाजपा प्रत्याशी करतार भढ़ाना के आने से मंगलोर विधानसभा का विकास हो पाएगा, बुजुर्ग महिलाओं में प्रेमो ने कहा कि गांव की सभी महिलाओं ने इस बार भाजपा को मतदान करने का सोच लिया है वहीं और आने वाले चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369