आरिफ नियाज़ी
मंगलौर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना ने कमरा बैठकों के दौरान समाज के प्रभावशाली लोगों से मुलाकात की ।इस अवसर पर उन्हें सर्व समाज ने समर्थन देने का आश्वासन दिया, सबसे पहले करतार सिंह भडाना ने बाबा गुलाब सिंह के दरबार पहुंचकर माथा टेका, और मंगलोर विधानसभा की सेवा करने के लिए दुआ मांगी
उन्होंने कहा यदि उन्हें मौका मिला तो बाबा गुलाब सिंह दरबार की तरफ जो कच्चा रास्ता आ रहा है उसे पक्का करवाएंगे, इस अवसर पर उनके साथ भारी संख्या में गांव वाले भी उपस्थित रहे, प्रत्याशी करतार सिंह भडाना हरिजन समाज के लोगों से भी मिले और कहा की यदि उन्हें सेवा करने का अवसर मिला तो वह संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के मंदिरों का सौंदर्य करण करने का प्रयास करेंगे,
इस अवसर पर मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शामून कासमी ने कहा कि आज मुस्लिम समाज बहुत जागरूक हो गया है वह धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर विकास की ओर बढ़ना चाहता है और आज विकास केवल भाजपा द्वारा ही हो सकता है इसलिए मंगलोर क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की





More Stories
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।