आरिफ नियाज़ी
मंगलौर उपचुनाव में जहां भाजपा और बसपा प्रत्याशी मजबूती से चुनाव मैदान में है वहीं कांग्रेस पार्टी भी इस चुनाव को जीतने के लिए पूरी ताकत लगाए हुए हैं पार्टी के कई दिग्गज नेता मंगलौर में डेरा डाल चुके हैं यहां तक की पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी मंगलौर के गांव गांव घूम कर काजी निजामुद्दीन के लिए लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं ।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलोर विधानसभा में लोगों से अपील करते हुए कहा है कि मंगलौर विधानसभा के विकास के लिए कांग्रेस प्रत्याशी काज़ी निजामुद्दीन को जिताना बेहद जरूरी है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग झूठ की बुनियाद पर सत्ता हासिल करते हैं जबकि उनकी कोई सोच विकास की नहीं हो सकती। हरीश रावत ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठ बोलकर जनता के वोट तो हासिल कर लेती है लेकिन उनकी सोच कभी विकास की नहीं हों सकती।
जबकि कांग्रेस पार्टी विकास के नाम पर लोगों से वोट मांग रही है उन्होंने कहा कि मंगलोर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन की ऐतिहासिक जीत होगी जो विकास की नई इबारत लिखेंगे। इस दौरान हरीश रावत के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी मौजूद रहे वही कांग्रेस नेता राव आफाक अली ने भी काजी निजामुद्दीन को जीताने की मंगलौर के लोगों से अपील की है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।