शादान अली
एक तरफ जहां मंगलौर उपचुनाव में कई सामाजिक संगठन अलग अलग राजनैतिक दलों को समर्थन कर रहे हैं वहीं ऋषिवादी कश्यप पार्टी ने भी भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह बढ़ाना को समर्थन दिया है पार्टी के सभी नेता करतार सिंह बढ़ाना को जिताने में जुटे हुए हैं।पार्टी के नेताओं का कहना है की वह मंगलौर विधानसभा के सभी गांव में जाकर कश्यप, दलित पिछड़े अगड़े समाज के लोगों से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील कर रहे हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश तुरैहा ने कहा की उनकी पार्टी ने मंगलौर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दिया है और वह गांव गांव जाकर अपने सभी कार्यकर्ताओं से भाजपा को जिताने की अपील कर रहे हैं।उन्होंने कहा की जिसकी प्रदेश में सरकार होती है विकास भी वही सरकार कर सकती है इसलिए भाजपा सत्ता में है इस क्षेत्र की बदहाली दूर करने के लिए भाजपा को जिताने का काम करना चाहिए।
इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चेतन यादव ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की उन्होंने अपनी पार्टी के प्रत्याशी को भाजपा को समर्थन दिलाया है जिससे इस क्षेत्र का बड़े पैमाने पर विकास हो सके।उन्होंने कहा की इस बार हाजी काजी को क्षेत्र की जनता नकार देगी और भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह बढ़ाना को जितना बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा की ऋषिवादी कश्यप पार्टी का संगठन उत्तराखंड में लगातार मजबूत हो रहा है अभी तक प्रदेश में लगभग पचास हजार से अधिक सदस्य बन चुके हैं ।उन्होंने कहा की कश्यप दलित पिछड़े समाज की लड़ाई को वह लड़ रहे हैं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें भरोसा दिलाया है की जल्द ही उनकी मांगों पर प्रमुखता से विचार किया जाएगा इसलिए वह करतार सिंह बढ़ाना को जिताने के लिए दिन रात लगे हुए हैं।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।