Jan Mudde

No.1 news portal of India

नारसन कलां गांव में कांग्रेस प्रत्याशी काज़ी निजामुद्दीन को मिला किसानों का भारी समर्थन,पगड़ी पहनाकर किया स्वागत

Spread the love

शादान अली

मंगलोर विधानसभा उपचुनाव में जहां एक तरफ भाजपा ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन भी अपनी जीत के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहते । नारसन कला गांव में महेंद्र पहलवान के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में किसानों और जाट समाज के लोगों ने उन्हें हरी पगड़ी पहनाते अपना समर्थन देने की घोषणा की ।

इस दौरान जाट समाज के लोगों ने काजी निजामुद्दीन का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत भी किया ।इस दौरान काजी निजामुद्दीन ने कहा कि मंगलोर विधानसभा की जनता इस बार भाजपा और बसपा को सबक सिखाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि जब वह विधायक थे उस समय विधानसभा सत्र के दौरान भी किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का काम किया ।

चाहे चीनी मिलों पर गन्ना बकाए भुगतान का मामला हो या गन्ना मूल्य का उन्होंने हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है।काजी निजामुद्दीन ने कहा कि नारसन क्षेत्र आज भी बदहाल बना हुआ है ना यहां पर अच्छे स्कूल है और ना ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं है जिसके चलते नारसन और मंगलौर क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।काज़ी ने बड़ी बेबाकी से कहा की अगर जनता ने उन्हें मौका दिया तो भविष्य में इस क्षेत्र को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम करेंगे

उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र के लोगों के वोट तो हासिल किए लेकिन क्षेत्र की जनता को विकास ना देकर उनके साथ बड़ा धोखा किया है जिसका खामियाजा भाजपा को इस चुनाव में भुगतना पड़ेगा। हालांकि उन्होंने साफ तौर पर कहा की भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव को धन बल के आधार पर प्रभावित करना चाहती है लेकिन उन्हें पूरा विश्वाश है की चुनाव आयोग पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाएगा।

इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक महेंद्र पहलवान ने जहां सभी से कांग्रेस को वोट देने की अपील की वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे यशपाल सिंह राठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कोई विकास कार्य उनके क्षेत्र में नहीं हुआ है जिसके चलते लोग आज भी बेहद परेशान है बिजली पानी और सड़कों के ना बनने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है शिक्षा स्वास्थ्य सेवाएं भी बदहाल है लेकिन भाजपा सरकार इसकी जरा भी कोई चिंता नहीं है।

कार्यक्रम का संचालन मन्ना खेड़ी के मोनू प्रधान ने किया इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार एक जुट होकर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन को जीताने का काम करें काजी निजामुद्दीन ही नारसन क्षेत्र का विकास सकते हैं।इस मौके पर पंकज राठी, मिंटू भगत,सचिन राठी, टोनी वर्मा,राजेंद्र सिंह,पूर्व प्रधान संजीव सिंह,वीरेंद्र राठी,गौरव प्रधान खेड़ा,संजीत मोहम्मदपुर,गोपाल सिंह पूर्व चेयरमैन,मुन्ना सेठ,विनोद पहलवान,धनवेश राठी,धीरेंद्र,देवेंद्र सिंह,रामशरण,राजपाल सिंह,नवीन सुशील राठी आदि बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369