आरिफ नियाज़ी
मंगलौर उपचुनाव इस बार भाजपा पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रही है भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह बढ़ाना का जनाधार लगातार बढ़ रहा है इस बार भाजपा के सभी स्थानीय नेता भी एक मंच पर नजर आ रहे हैं जो भाजपा को जिताने के लिए दिन रात लगे हुए हैं।
भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह बढ़ाना ने भाजपा के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ हरचंदपुर ,निजामपुर, नसीरपुर, मुडलाना आदि गांव में पहुंचकर जनता से वोट देने की अपील की।इस मौके पर भाजपा के निर्वतमान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्यामवीर सिंह सैनी, जिला पंचायत सदस्य पवन सैनी,ग्राम प्रधान सतीश सैनी आदि ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में घर घर जाकर वोट मांगे ।
वहीं गांव के।मुस्लिम समाज के लोगों ने भी भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह बढ़ाना का समर्थन किया।इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना में ग्राम वासियों से मिले जहां उन्होंने कहा कि वह गांव का बेटा बन कर आए हैं और गांव की सेवा करना चाहता हैं,गांव का विकास करना चाहता हैं जिसके लिए सभी लोगों के सहयोग की आवश्यकता है,
इस अवसर पर उन्होंने ग्राम वासियों से आने वाले चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील भी।की , उन्होंने कहा वह गांव का विकास करना चाहते हैं, युवाओं को रोजगार देना चाहते हैं, बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना चाहते हैं इसलिए इस बार उन्हें जरूर मौका दें, इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के मार्गदर्शन और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर विकास कर रही है
जिसका लाभ जनता को मिल रहा है, इस अवसर पर निवर्तमान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने सभी ग्राम वासियों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा की हाजी काजी की सोच विकास की नहीं रही लेकिन करतार सिंह बढ़ाना इस क्षेत्र के विकास को लेकर बेहद संजीदा रहेंगे।
इस अवसर पर मंचासीन देशपाल रोड, सुशील राठी, डॉ मधु सिंह, आदेश सैनी, दिनेश पवार रिशिपाल बालियांन, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजीव राठौर, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अफजाल अली, आदि ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए ग्राम वासियों से अपील की।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।