आरिफ नियाज़ी
देश में भारतीय न्याय संहिता,भारतीय सुरक्षा संहिता,और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 नाम के ये तीन कानून एक जुलाई से लागू हो गए।जबकि ब्रिटिश काल से चले आ रहे तीन कानून हमेशा हमेशा के लिए खत्म हो गए। हालांकि तीन कानून लागू होने से कुछ कानूनी प्रक्रिया में बदलाव भी आयेंगे।
रुड़की गंगनहर कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने नए कानून को जन जन तक पहुंचाने के लिए कोतवाली में एक गोष्ठी का आयोजन किया था जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।खास बात यह रही की गंगनहर कोतवाली में पहुंचे लोगों में नए कानून को जानने के लिए भारी उत्साह दिखाई दिया।
इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह ने बताया की नए कानून बनने से लोगों को आसानी से न्याय मिल सकेगा। जहां वरिष्ठ नागरिकों को भी लाभ मिलेगा वहीं अब कहीं पर भी आसानी से जीरो एफ आई आर भी दर्ज हो सकेगी इतना ही नहीं अब घर बैठे ई मेल से भी तहरीर देकर केस दर्ज कराया जा सकता हैं उन्होंने कहा की यह केंद्र सरकार का अच्छा निर्णय है जिसका देश के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।