Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत,युवा मोर्चा के कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के दिग्गज नेता

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के मंगलौर उपचुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है पार्टी इस चुनाव को जीतने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती ।भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह बढ़ाना के समर्थन में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा परिवर्तन युवा महासम्मेलन में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा की भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी।उन्होंने युवाओं से उपचुनाव में मजबूती से कार्य करने और मंगलौर में परिवर्तन लाने में अपनी भागीदारी निभाने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा की आगामी पांच जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री जयंत चौधरी लिब्बरहेडी में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

दरसल मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के लिब्बरहेडी गांव स्थित एक वेंकट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मंगलौर की जनता अब परिवर्तन के लिए तैयार है और इस परिवर्तन में युवा अपनी अहम भूमिका निभाएंगे क्योंकि यह देश युवाओं का है और युवा अब नई पटकथा लिखने को तैयार हैं। भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना ने कहा कि वह मंगलौर के विकास के लिए यहां आए हैं जनता का भरपूर प्यार भी उन्हें मिल रहा है

उन्होंने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता उनके कंधे से कंधा मिलाकर साथ चल रहे हैं और इस जीत में उनकी भागीदारी महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता अब परिवर्तन के लिए तैयार हैं और युवा पार्टी की रीढ़ की तरह कार्य करते हुए इसमें अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक ने कहा कि क्षेत्र की जनता अब परिवर्तन के लिए तैयार हैं और युवा पार्टी की रीढ़ की तरह कार्य करते हुए इसमें अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। इस अवसर पर रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, चौधरी मानवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन,हरिद्वार विधायक आदेश चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान,

जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, महामंत्री प्रवीण सिंधु,शुभम,सर्वेश पंवार, ऋषिपाल बालियान,डॉक्टर मधु सिंह, विक्रम भुल्लर, अनीस अहमद गौड़, भाजपा अल्पसंखयक प्रदेश उपाध्यक्ष अनीस अहमद गौड़, विकास, राजीव राणा,अरविंद चौधरी, शुभम, मोहित राष्ट्रवादी, राजकमल पुंडीर,संदीप प्रधान, नीटू मयंक पाल,सुमित चौहान, राहुल चौहान,गोविंद पाल महामंत्री, मयंक पाल पार्षद ,सुमित चौहान ,राहुल चौहान आदित्य सैनी, राहुल राणा, विक्रांत चौधरी ,शुभम सैनी ,सचिन चौधरी , कुशाग्र गर्ग ,अविनाश गुप्ता, तरुण शर्मा जिला मंत्री ,हिमांशु शर्मा, दीपांशु शर्मा, शिवम चौहान, आयुष त्यागी आदि मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369