आरिफ नियाज़ी
झबरेड़ा के इकबलपुर में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक पर तमंचे से फायरिंग कर दी जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई आरोपी युवक स्प्लेंडर बाइक पर सवार थे जो मौका पाकर फरार हो गए। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार चल रहा है।
परिजनों के मुताबिक अमरपुरकाजी गांव निवासी 21 वर्षीय तुषार पुत्र सुशील के बड़े भाई की कुछ दिन बाद शादी है जिसकी तैयारी में पूरा परिवार लगा हुआ है तुषार भी आज अपने दादा के साथ बाइक से घर लौट रहा था जैसे ही वह बालेकि गांव के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उस पर तमंचे से ताबड़तोड़ फायर झोंक दिए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ है।
अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है की वह खतरे से बाहर है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है वहीं युवक के मुताबिक उसकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी।फिलहाल पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी है.





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।