Jan Mudde

No.1 news portal of India

संत रविदास के मंदिर पहुंचे करतार सिंह भड़ाना,जीत का मांगा आशीर्वाद

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

मंगलौर उपचुनाव दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है भाजपा इस उपचुनाव को हर हालत में जितना चाहती है इसीलिए भाजपा के दिग्गज नेताओं ने भी मंगलौर में डेरा डाल लिया है।जिसके चलते ग्राम नाथू खेड़ी में विधानसभा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना गुरु रविदास का आशीर्वाद लेने रविदास मंदिर पहुंचे, इस दौरान उन्होंने गुरु रविदास को सादर प्रणाम करते हुए मंगलोर विधानसभा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना ने कहा कि गुरु रविदास सबके पूजनीय हैं,

गुरु रविदास जी मध्यकाल में भारतीय संत कवि सतगुरु थे, जिन्हें संत शिरोमणि संत गुरु की उपाधि दी गई, गुरु रवी दास का जन्म माघ पूर्णिमा को 1376 ईस्वी को उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर के गोवर्धनपुर गांव में हुआ था, गुरु रविदास ने रविदासिया पंथ की स्थापना की और उनके रचित कुछ भजन सिख लोगों के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहब में भी शामिल हैं,

उन्होंने जात-पात का घर खंडन किया और आत्मज्ञान का मार्ग दिखाया, उन्हीं का अनुसरण करते हुए मंगलौर विधानसभा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना ने कहा कि वह भी जात पात में विश्वास नहीं रखते, व सभी मंगलोर के क्षेत्र वासियों का सर्वांगीण विकास चाहते हैं, उनका उद्देश्य केवल मंगलौर के निवासियों की सेवा करना है, इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने हमेशा जात-पात को बुलाकर इंसानियत की सेवा करने के लिए सभी को कहा है और सभी को सच्चाई के मार्ग पर चलने को कहा है

उन्होंने कहा कि हमारे भाजपा के प्रत्याशी करतार सिंह बढ़ाना सच्चाई के मार्ग पर चलते हुए केवल और केवल मंगलोर विधानसभा का विकास और सेवा करना चाहते हैं और उनके हाथ मजबूत करने के लिए आप सभी को आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करना है जिससे मंगलोर क्षेत्र का विकास हो सके, क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ सकें,

महिला सुरक्षा की भावना बड़े, इस अवसर पर हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज ने हमेशा समाज के उत्थान के लिए कार्य किया है और हमारे प्रत्याशी करतार सिंह बढ़ाना भी समाज के विकास के लिए कार्य करना चाहते हैं यदि मंगलोर के क्षेत्रवासी किसानों की आय बढ़ाना चाहते हैं , तो आने वाले चुनाव में तो भाजपा के पक्ष में मतदान कर प्रत्याशी को प्रचंड जीत से जीताना होगा।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369