आरिफ नियाज़ी
कलियर शरीफ में जल्द ही एक बड़े हॉस्पिटल का निर्माण शुरू हो जाएगा जिसके लिए भूमि का चयन भी हो चुका है।यह हॉस्पिटल सरकारी नहीं बल्कि एक ट्रस्ट के माध्यम से खुलने जा रहा है।हॉस्पिटल के निर्माण जी एन एस डी आर सच्चा डेरा समाज सेवा कल्याणकारी चैरिटेबल ट्रस्ट के डायरेक्टर ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया की जौलीग्रांट की तर्ज पर एक बड़ा हॉस्पिटल कलियर धनौरी मार्ग पर खुलेगा जिसका संचालन ट्रस्ट के लोगों द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने बताया की उनकी साबिर साहब में आस्था है यहां आने वाले जायरीनों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों ऐसा उनका प्रयास है।उन्होंने कहा की उन्हे जो भी कुछ मिला है वह सभी साबिर साहब के वसीले से मिला है लेकिन आज कुछ लोगों की वजह से कलियर बदनाम हुआ है कलियर शरीफ आने वाले लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मिले ऐसे प्रयास होने चाहिए लेकिन साबिर साहब की सरज़मी पर कुछ धोखेबाज लोग भी मौजूद है
जिनकी सोच बेहद खराब है उनके साथ भी कुछ लोगों ने धोखा किया है जिसमें वह कभी सफल नहीं होंगे।उन्होंने कहा की गलत कार्य करने से कभी किसी का भला नहीं हो सकता अपनी मेहनत और ईमानदारी के बल पर व्यक्ति आगे बढ़ सकता है।वारिस अहमद ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की उनका ट्रस्ट पिछले लंबे समय से कार्य कर रहा है अब कलियर में हॉस्पिटल खुलने से जहां बाहर से आने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा वहीं आसपास के दर्जनों लोग इससे लाभान्वित हो सकें।इस दौरान वारिश अहमद की पत्नी भी मौजूद रहीं।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।