आरिफ नियाज़ी
रुड़की के शांतरशाह में पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए तमाम राजनीतिक दलों के लोग पहुंच रहे हैं वहीं कांग्रेस के बड़े नेताओं के बाद बहुजन समाज पार्टी के नेता भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे जहां उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
गौरतलब है की बीती 23 जून की रात्रि युवती के प्रेमी ने उसकी हाइवे पर वाहन के सामने धक्का देकर हत्या कर दी थी।जिसके बाद सात लोगों को पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था फिलहाल पुलिस भाजपा नेता आदित्य राज सैनी की तलाश में जुटी है।
आज बसपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल,प्रदेश प्रभारी सुरेश आर्य,राज्य सभा सांसद रामजी गौतम,बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद , डा नाथीराम, बसपा जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी, बसपा मदन लाल,दीपक, अनूप सिंह और बसपा नेता धर्म सिंह आदि पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।इस मौके पर बसपा के राज्य सभा सांसद रामजी गौतम ने कहा की शांतरशाह की घटना दिल दहला देने वाली घटना है जिसने भी यह जघन्य अपराध किया है उसे छोड़ा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा की भाजपा सरकार में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं द्लितो पर अत्याचार बढ़े हैं जिसे बसपा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।इस दौरान बसपा विधायक हाजी मोहम्मद शहजाद ने कहा की अपराधी कितना भी बड़ा हो बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा की हालांकि पुलिस इस घटना में शामिल सात लोगों को जेल भेज चुकी है जल्द ही अन्य लोग भी पुलिस गिरफ्त में होंगे।उन्होंने कहा की दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर बसपा के प्रदेश प्रभारी सुरेश आर्य ने कहा की इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा।
भाजपा नेता सत्ता के नशे में चूर हैं जिन्हें किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा भाजपा नेता का नाम घटना में शामिल होने से भाजपा की पोल खुल गई है की वह दलित विरोधी है। इस मौके पर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल सिंह ने आरोप लगाया की हरिद्वार जिले में अपराधों का ग्राफ बढ़ा है आए दिन हत्या और लूट की घटनाओं से आम आदमी परेशान है जल्द ही अगर पीड़ित परिवार को न्याय ना मिला तो बसपा बड़े पैमाने पर आंदोलन करने को मजबूर होगी।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।