आरिफ नियाज़ी
रुड़की।बिशम्बर सहाय ग्रुप औफ इंस्टिट्यूट संचालित रूप चन्द शर्मा ऐजूकेशन ट्रस्ट रूङकी मे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर संस्थान की प्रबंधन समिति, अध्यापक – अध्यापिकाएं एवं सभी छात्र छात्राओं ने योग में प्रतिभाग किय। संस्थान के सचिव चंद्र भूषण शर्मा ने कहा कि आज के वर्तमान युग में योग का महत्व और अधिक बढ़ गया है यदि हम सभी अपने व्यस्त कार्यक्रम में थोड़ा समय योग को देंगे तो ये हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी रहे।
संस्थान के कोषाध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि हम सभी को नियमित रूप से योग करना चाहिए जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है कि हमारा संस्थान निरंतर योग के कार्यक्रम कराता रहता है जिससे छात्र छात्राओं को बहुत अधिक लाभ पहुँचता है। मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव भूषण शर्मा ने कहा कि छात्र छात्राओं को शारीरिक शिक्षा पर भी ध्यान देने की बहुत अधिक ज़रूरत है
यदि हमारा तन और मन स्वस्थ रहेगा तभी हम अपने जीवन के कार्य में सफल रहेंगे और योग हमारे तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। संस्थान के डीन दिवाकर जैन, शाहजेब आलम, माँगा हासन, अंकित, शाहरुख, आशना, सोनी, मानसी, शबनम, आबाद, निशू,आदी उपस्थित रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।