आरिफ नियाज़ी
रुड़की। हर साल की तरह मदरहुड विश्वविद्यालय में इस बार भी धूमधाम से दसवाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसमें सभी संकायों के डीन और समस्त शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने योगासन किया। जिसमें योगाचार्य डॉ रितेश ने सभी को विभिन्न प्रकार के योग आसन करवाये।
कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ. नरेंद्र शर्मा ने किया। और सभी के साथ योग किया।उन्होंने कहा कि योग हमारी विरासत और प्राचीन संस्कृति की पहचान है। जो पूरे विश्व में लोगों द्वारा अपनाया गया है। आज योग दिवस एक वैश्विक उत्सव बन गया है। आप भी रोग मुक्त जीवन के लिए योग को अपनाएं और अपने जीवन में नई ऊर्जा का संचार करें।
कार्यक्रम के अंत में डॉ कुलपति नरेंद्र शर्मा ने सभी को योग दिवस पर योग करने का संकल्प दिलवाया। उन्होंने कह की योग आज हर व्यक्ति की जरूरत बन चुका है इसे नियमित करने से गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सकता है।कार्यक्रम का संचालन डॉ पीके अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव अजय गोपाल शर्मा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ अनुज शर्मा, डॉ अजीत सिंह, डॉ रवींद्र, डॉ अनुपम गुप्ता, डॉ हर्षा शर्मा, डॉ सीमा तोमर, डॉ अलका, डॉ जेएसपी श्रीवास्तव, डॉ विकास गुप्ता, हेमंत कपूर और समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।