आरिफ नियाज़ी
रुड़की। दुर्गा कॉलोनी में वर्षों से बदहाल पड़ी सड़क अब जल्द बनकर तैयार होगी पिछले लंबे समय से स्थानीय लोग सड़क बनाए जाने की मांग कर रहे हैं सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा। सड़क के जल्द निर्माण की मांग को लेकर खानपुर विधायक के प्रतिनिधि लोनिवि के अधिशासी अधिकारी से मिले। इसके साथ ही अन्य कार्यों को जल्द पूरा करने की बात भी कही।
खानपुर विधायक उमेश कुमार के द्वारा हालिया में खानपुर के खादर क्षेत्र को एक बड़ी सौगात देते हुए दो बड़े मार्गों के निर्माण का बजट स्वीकृत करवाया है। इसी कड़ी में अब दुर्गा कॉलोनी में पिछले 20 सालों से अधर में पड़े बदहाल मार्ग की तस्वीर बदलने जा रही है। जो कि लोक निर्माण विभाग के द्वारा साठ लाख रुपए की लागत से बनाया जाएगा। खानपुर विधायक उमेश कुमार के दिशा निर्देश पर टीम उमेश कुमार के सदस्य लोकनिर्माण के अधिकारियों से मिले और स्वीकृत विकास कार्यो को जल्द से जल्द कराने के लिए कहा गया।
यही नही ख़ानपुर विधान सभा मे उमेश कुमार के प्रस्ताव पर साइन बोर्ड भी लगवाने का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा तो वहीं बरसात के मद्देनजर जौरासी पुल व राज्य योजना से स्वीकृत दुर्गा कालोनी में ट्रेंगुलर पार्क से जलालपुर की ओर बदहाल मार्ग को अति शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए है। वार्ता में लोकनिर्माण विभाग के अधिशासीअभियंता एमएम खान,जेई सुधीर कुमार,ज़ुबैर काज़मी,कुशाग्र जोशी,रोहित कौशिक,प्रेम सिंह चोहान, राव इमरान,एड.वाजिद अली,आबाद आदि मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।