Jan Mudde

No.1 news portal of India

रश्मि चौधरी नमामि नर्मदा संघ महिला विंग की राष्ट्रीय सचिव नियुक्त

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की।वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती रश्मि चौधरी को नमामि नर्मदा संघ,महिला विंग का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है।संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हरीश उनियाल ने श्रीमती रश्मि चौधरी को दिए गए नियुक्ति पत्र में उनके उत्कृष्ट तथा योगदान के प्रति विश्वास व्यक्त कर आशा व्यक्त की है कि उक्त संगठन के उत्कृष्ट और विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त होगा।

संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हरीश उनियाल द्वारा श्रीमती रश्मि चौधरी को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए जाने की प्रतिलिपि भारत सरकार के केंद्रीय जल शक्ति मंत्री तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी प्रेषित की गई है।

श्रीमती रश्मि चौधरी के नमामि नर्मदा संघ का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर उनके समर्थकों एवं क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।बड़ी संख्या में शुभचिंतक बधाई उनको देने उनके आवास पर पहुंच रहे हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369