Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की एक्जिट पोल के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह

Spread the love

आरिफ  नियाज़ी

लोकसभा चुनाव के सभी टीवी चैनलों पर एक्जिट पोल भाजपा के पक्ष में आने से रुड़की के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह है।भाजपा जिला कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार सौ पार का जो नारा दिया था वह सही साबित होता नजर आ रहा है मीडिया के एक्जिट पोल में साफ तौर पर एनडीए की सरकार केंद्र में बनती नजर आ रही है।

लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने जिस तरह से देश की जनता के सामने अपनी बात को प्रमुखता से रखा आज जनता ने उसे गंभीरता से लेते हुए मोदी जी को पुनः मौका दिया है।भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि आने वाली 4 जून को लेकर भाजपा पदाधिकारीयो और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा हुआ है उन्होंने मतगणना में जिन पदाधिकारीयो की ड्यूटी लगी है उन्हें आवश्यक निर्देश भी दिए

भाजपा जिला महामंत्री अरविंद गौतम और महामंत्री प्रवीण सिंधु ने कहा की मोदी जी ने कभी हवा में कोई बात नहीं की उन्होंने गंभीरता से हर बात को जनता के सामने रखी।आज राम मंदिर भी बना और धारा 370 भी हटाई गई ।इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनुज सैनी ने कहा की चार जून को भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है चार सौ से अधिक सीट भाजपा जीतेगी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी मेहनत की है तीसरी बार केंद्र में भाजपा सरकार बनने जा रही है।

जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह, मंडल अध्यक्ष संजय कश्यप, प्रतिभा चौहान सभी ने अन्य राज्यों में चुनाव के दौरान जो अनुभव हुए उन्हें सभी पदाधिकारीयो से साझा किया, सभी ने यह भरोसा जताया कि इस बार फिर पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है बैठक में भाग लेने वालों में जिला उपाध्यक्ष सोनू दीवान, भीम सिंह, सावित्री मंगला,जिला मंत्री सतीश सैनी, राजबाला सैनी,

जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अनुज सैनी ,युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव कौशिक,सोशल मीडिया प्रभारी विकास प्रजापति, आईटी प्रभारी सुशील रावत, जिला कार्यालय प्रभारी बी एल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष आदित्य रोड ,पंकज पाल, सुदेश चौधरी, सुंदरलाल प्रजापति ,एन सिंह प्रजापति, ललित पाल आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369