Jan Mudde

No.1 news portal of India

पेयजल निगम पानी की टंकी निर्माण को लेकर गंभीर,लेट लतीफी करने वाले ठेकेदारों पर लगाई पैनल्टी

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

एंकर हरिद्वार जिले के गांव गांव में पानी की टंकी लगाने का काम पेयजल निगम द्वारा लगभग अंतिम चरण में है लेकिन इस कार्य में लापरवाही करने वाले ठेकेदारों पर अब विभाग पैनल्टी लगाने की कार्यवाही करने में जुटा है।जिससे ठेकेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।

गौरतलब है की रुड़की पेयजल निगम द्वारा रुड़की नारसन और खानपुर विधानसभाओं में पानी की टंकी निर्माण का कार्य बड़ी तेज़ी से किया गया हालांकि कुछ गांव ऐसे हैं जहां ठेकेदारों की लापरवाही के चलते टंकी निर्माण करना तो दूर बल्कि गांव में लाइन बिछाने के लिए पूरी सड़क तक खोद डाली और पेयजल निगम के कर्मचारियों ने वापस वहां जाकर देखना मुनासिब नहीं समझा जिसकी शिकायत ग्राम प्रधानों ने आला अधिकारियों से की लेकिन हुआ कुछ नहीं।

आज भी दर्जनों गांव ऐसे हैं जहां पानी की टंकी का निर्माण बेहद धीमी गति से चल रहा है जबकि कुछ टंकियों का कार्य पूरा भी हो चुका है। ठेकेदारों और जे ई की लापरवाही का खामियाजा पेयजल निगम को उठाना पड़ रहा है इसीलिए अब पेयजल निगम के अधिकारियों ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित ठेकेदारों पर पैनल्टी लगाने की कार्यवाही की है

जिससे ठेकेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।वहीं पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता पी एस गंगवार ने बताया की उन्हें 106 स्कीम मिली थी जिसके चलते लगभग 80 स्कीम का कार्य पूरा हो चुका है कुछ पानी की टंकी शुरू हो चुकी हैं जबकि कुछ स्थानों पर ठेकेदारों की लापरवाही सामने आई है जिनपर अब पैनल्टी लगाई गई है और भी ठेकेदारों की जानकारी जुटाई जा रही है खानपुर ब्लॉक में अब तेज गति से कार्य हो रहा है लेबर की कमी के चलते कार्य में विलम्ब हुआ है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369