आरिफ नियाज़ी
रुड़की के साउथ सिविल लाइन में भाजपा पार्षद डॉ नवनीत शर्मा ने अपनी शादी की 35 वी सालगिरह पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।इस कैंप में जहां लोगों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई तो वहीं रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया।
इस मौके पर पार्षद डॉ नवनीत शर्मा ने कहा की रक्तदान से बढ़कर कोई सेवा नहीं हो सकती रक्तदान से किसी को नया जीवन मिलता है शर्मा ने कहा की उन्होंने अपनी शादी की सालगिरह पर स्वास्थ्य कैंप लगाने का संकल्प लिया था ताकि आम लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।उन्होंने कहा की ब्लड बैंक में रक्तदान की कमी ना हो पाए इसके लिए भी हर रोज कैंप लगने चाहिए।
डॉक्टर नवनीत शर्मा ने कहा की आज की भागदौड़ की जिंदगी में लोगों के जीवन पर खानपान का भी अधिक प्रभाव पड़ रहा है इसलिए वह बीमारी की चपेट में आ जाते हैं इस तरह के कैंप आगे भी आयोजित होते रहेंगे। इस मौके पर पंडित नवीन शर्मा,बी पी सिंह, रक्तदान करने वालों में पार्षद नवनीत शर्मा,सरिता,कमल ठाकुर,शुभम सैनी,शिवम सैनी,संदीप गुप्ता,सरिता प्रजापति आदि ने भी रक्तदान में हिस्सा लिया।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।