आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शूमून कासमी सुबह सवेरे रुड़की के रहमानिया अरबी मदरसे पहुंचे जहां उन्होंने मदरसा बोर्ड द्वारा कराई जा रही बोर्ड परीक्षा का बारीकी से निरीक्षण किया।उन्होंने परीक्षा कक्ष मे परीक्षा दे रहे छात्रों से भी वार्ता की।
इस मौके पर अरबी मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना शूमुन कासमी ने कहा की उत्तराखंड सरकार अरबी मदरसा बोर्ड की कामिल,फाजिल,आलिम और मौलवी की परीक्षाओं को जल्द समकक्ष के बराबर मान्यता दिलाने जा रही है।उन्होंने कहा की रहमानिया अरबी मदरसे में छात्रों पर फर्नीचर की कमी है जिसे जल्द ही दूर कराया जाएगा।उन्होंने कहा की वह जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री और बोर्ड अधिकारियों से रहमानिया अरबी मदरसे की समस्याओं से अवगत कराएंगे।
उन्होंने कहा की आधुनिक युग में भी अरबी मदरसे के छात्रों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं उनसे जितना भी होगा वह इस मदरसे के छात्रों के लिए करेंगे । मुफ्ती शमून कासमी ने कहा की अरबी मदरसों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री बेहद गंभीर हैं उन्हें पूरा यकीन ही नहीं पूरा विश्वाश है की मुख्यमंत्री धामी अरबी मदरसों की परीक्षा को समकक्ष की मान्यता दिलाएंगे।उन्होंने कहा की अरबी मदरसों को और बेहतर बनाया जाएगा और रहमानिया अरबी मदरसे में फर्नीचर उपलब्ध कराएंगे।
उन्होंने कहा की सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वाश के साथ कार्य कर रही है जिसके चलते हर तबके के लोगों का ।उन्होंने कहा की अरबी मदरसों के छात्रों के लिए सरकार बेहतर कार्य कर रही है।इस दौरान मदरसा प्रबंधन द्वारा मुफ्ती शमून कासमी का स्वागत किया गया।





More Stories
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।