Jan Mudde

No.1 news portal of India

व्यापार मंडल की इकाइयों का हो रहा विस्तार -सौरभ भूषण शर्मा

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर इकाई गुरुकुल नारसन में नारसन व्यापार मंडल के अध्यक्ष, नगर महामंत्री एवं नगर कोषाध्याय के नामांकन पत्र वितरित किए गये

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा (चमोली) रुड़की जिले के जिला पर्यवेक्षक अब्दुल अतीक (टिहरी) जिला अध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा,जिला सदस्यता प्रमुख योगेश गर्ग ,चुनाव अधिकारी अवनीश शर्मा, सह चुनाव अधिकारी अनूप राणा, जिला ,महामंत्री विभोर अग्रवाल ,जिला मंत्री देवेंद्र वर्मा द्वारा नामांकन पत्र व्यापारियों को दिए गए ।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा एवं पर्यवेक्षक अब्दुल अतीक ने कहा कि नगर इकाई के बाद मंगलौर नगर इकाई , लंढौरा नगर इकाई के चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाएंगे चुनाव में पारदर्शिता बढ़ती जाए इसलिए हम समय-समय पर पूरी चुनावी प्रक्रिया का निरीक्षण करते रहेंगे इसीलिए आज हम चमोली एवं टिहरी जनपद से रुड़की नगर की चुनाव प्रक्रिया को देखने आए हैं चुनावी प्रक्रिया पारदर्शिता से चल रही है उसके लिए पूरी चुनाव संचालन समिति बधाई की पात्र है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि हमें गुरुकुल नारसन से चार नामांकन अध्यक्ष पद पर, एक महामंत्री के लिए एवं एक कोषाध्यक्ष के लिए प्रदान किया है अध्यक्ष पद हेतु राजेंद्र वर्मा ,डॉ राजेश ,राजकुमार त्यागी एवं विवेक चौधरी के नाम आए हैं महामंत्री पद के लिए विपिन कुमार ,कोषाध्यक्ष पद के लिए अनुज कुमार के नाम आए हैं

इस अवसर पर जिला महामंत्री विभोर अग्रवाल ने कहा की जैसा कि हमारे संगठन की रीति और नीति है चुनाव उनके अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराए जाएंगे ।

इस अवसर पर चुनाव अधिकारी अवनीश शर्मा एवं सह चुनाव अधिकारी अनूप राणा ने कहा कि नियमों के अनुरूप जिन लोगों के पास व्यापार मंडल की रसीद है उन्हीं को नामांकन पत्र भरने की अनुमति है और उन्हीं लोगों के फॉर्म दिए गए हैं जिनके पास रसीद नहीं है वह चुनाव प्रक्रिया में सम्मिलित नहीं हो सकता है इसलिए उनका चुनाव प्रक्रिया से बाहर रखा गया है उम्मीद है कि नगर में चुनाव बड़े मित्रता पूर्वक वातावरण में होंगे जिला सदस्यता प्रमुख योगेश गर्ग ने कहा की नगर में प्रथम बार चुनाव होने जा रहे हैं और व्यापारियों ने इतनी भारी संख्या में पहली बार व्यापार मंडल में अपनी आस्था दिखाई है उनकी आस्था को ध्यान में रखते हुए हमारे जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री संगठन के लिए एवं व्यापारी हित के लिए बहुत तेजी से कम कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369