आरिफ नियाज़ी
रुड़की में गुलाबनगर के पार्षद की भतीजी की गाड़ी से लाखों के जेवरात और दस हजार की नगदी चोरी होने से हड़कंप मचा हुआ है।चोरी की घटना के दो दिन बाद भी पुलिस को अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है।गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है वहीं पार्षद मोहम्मद मुंतजिर का कहना है की उन्हें पुलिस पर पूरा विश्वास है की पुलिस जल्द से जल्द आरोपी का पता लगाएगी।
पार्षद मोहम्मद मुंतजिर ने बताया की सोमवार को उनकी भतीजी बेहट से भगवानपुर में एक शादी समारोह में आई थी जिसके बाद वह रुड़की के मदर चाइल्ड हॉस्पिटल में पहुंची थी इस दौरान उसके पास लगभग सात लाख के कीमती जेवरात जिसमें हीरे की अंगूठी मोबाइल और लगभग दस हजार की नगदी मौजूद थी जैसे ही वह अपनी गाड़ी को लॉक कर हॉस्पिटल में गए इसी दौरान एक युवक ने मौका पाकर गाड़ी से सामान निकालता हुआ सी सी टीवी में कैद हो गया है
जिसकी गंगनहर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद भी ले रही है।जो युवक गाड़ी से बैग निकालता दिखाई दे रहा है हो सकता है वह किसी स्कूल का छात्र हो फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है। वहीं गंगनहर कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार का कहना है की जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा पुलिस जांच में जुटी है।सीसीटीवी कैमरे में आरोपी चोरी करता साफ नजर आ रहा है।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।