आरिफ नियाज़ी
बुढ़ाना के पूर्व विधायक नवाजिश आलम की भतीजी अलीफा खान ने यूपीएससी परीक्षा में 418वीं रैंक प्राप्त कर देश का नाम रोशन किया है आज अलिफा खान का कांग्रेस नेता सलीम खान के कैंप कार्यालय पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान अलिफा खान ने कहा की उन्हे जो मौका मिला है उससे अपने देश की जनता की सेवा करने का मौका मिलेगा और सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचेगा।
गौरतलब है की मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना के पूर्व विधायक नवाजिश आलम की भतीजी एवं गढ़ी पुख्ता निवासी अलीफा खान ने यूपीएससी परीक्षा में 418वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। हालांकि यूपीएससी में सफलता मिलने पर अलीफा खान को यूपी और उत्तराखंड से लगातार बधाई मिल रही है।आज अलीफा खान कांग्रेस नेता सलीम खान के कैंप कार्यालय पहुंची यहां थी जहां पर उनका शहर के लोगों ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया और मुबारकबाद दी।
इस दौरान अलिफा खान ने कहा की कड़ी मेहनत और ईमानदारी के बल पर सफलता जरूर मिलती है सभी लड़कियों को कड़ी मेहनत से पढ़ाई करनी चाहिए।दरअसल मंगलवार को यूपीएससी 2023 की परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ जिसमे एक छोटे से गांव गढ़ी पुख्ता निवासी मुनीर आलम की पुत्री अलीफा खान ने इस परीक्षा में कामयाबी हासिल की थी अलीफा खान को यूपीएससी में 418वीं रैंक मिलने पर परिवार में खुशी का माहौल रहा।
चयनित हुई अलीफा खान के मामू सलीम खान ने बताया की स अलीफा खान ने दिल्ली में रहकर हायर एजुकेशन में बीकाम पास की है। उनकी इस सफलता से अन्य लड़कियों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।