आरिफ नियाज़ी
हरिद्वार लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार ने पूरी ताकत झोंक दी है मुस्लिम और दलित समाज का भी उमेश कुमार को ठीक ठाक समर्थन मिल रहा है। उमेश कुमार गांव गांव जाकर लोगों से वोट देने की अपील कर रहे हैं । विधायक उमेश कुमार का दावा है की हरिद्वार लोकसभा चुनाव में उनकी जीत का परचम लहराएगा।
उन्होंने कहा की हरिद्वार में इस बार परिवर्तन की बयार बह चुकी है भाजपा और कांग्रेस से जनता परेशान आ चुकी है हरीश रावत का परिवारवाद भाजपा के घोटाले और परिवारवाद जनता पहचान चुकी है ।उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की अगर हरिद्वार में भाजपा सांसद द्वारा विकास कार्य कराए जाते तो भाजपा को दूसरा चेहरा बदलने की जरूरत नहीं पड़ती उन्होंने कहा कि अब जनता समझ चुकी है कि उनका भला कौन कर सकता है
इसलिए जनता उन्ही को सांसद देखना चाहती है उधर उमेश कुमार ने कहा कि उन्होंने बेहद कम समय में खानपुर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए हैं जिसका लाभ जनता को मिल रहा है जबकि खानपुर क्षेत्र पूरी तरह से विकास से वंचित था लेकिन इस बार उन्होंने सिडकुल, बड़े अस्पताल और सड़कों का जाल बिछाने का काम किया है इसलिए जनता विकास के नाम पर उन्ही को वोट करेगी। उमेश कुमार ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के लोग लगातार उनकी टीम में शामिल हो रहे हैं।
उन्होंने कहा की हरिद्वार को नई पहचान दिलाने के लिए और हरिद्वार में नए विकास के लिए एक बार उन्हें जनता जरूर मौका जरूर दें ताकि एक नई नजीर पेश हो सके। उन्होंने हरिद्वार लोकसभा की जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा कांग्रेस को नकार कर जनता इस बार अपने भाई बेटे को मौका दे ताकि एक नई इबारत लिखी जा सके।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।