आरिफ नियाज़ी
रुड़की पहुंचे बसपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल ने कहा की बसपा सुप्रीमो मायावती के मंगलौर लिब्बरहेड़ी के ग्राउंड में रैली को संबोधित करेंगी जिससे उत्तराखंड में बहुजन समाज पार्टी और अधिक मजबूत होगी ।उन्होंने कहा की हरिद्वार लोकसभा में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मौलाना जमील अहमद कासमी इस बड़ा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे ।चौधरी शीशपाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस को जनता भली भांति समझ चुकी है दोनों ही पार्टियों ने देश को भारी नुकसान पहुंचाया है ।
उन्होंने कहा की एक तरफ भाजपा संविधान को खत्म कर देना चाहती है जबकि कांग्रेस की सोच घोटाले और भ्रष्टाचार की रही है उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हरिद्वार लोकसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी का परचम लहराएगा और कांग्रेस बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ेगा। चौधरी शीशपाल ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्व समाज की पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलना जानती है उन्होंने कहा की मौलाना जमील अहमद कासमी जनता से जुड़े हुए व्यक्ति है जो जनता के बीच रहकर जनता की सेवा करना जानते हैं
इसलिए जनता को भी बहुजन समाज पार्टी को वोट देना चाहिए ।इस मौके पर बसपा नेता मौलाना असजद ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती के आने से बहुजन समाज पार्टी और अधिक मजबूत होगी और हरिद्वार में एक नया इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि मौलाना जमील अहमद कासमी पहले भी विधायक रह चुके हैं जिन्हें हरिद्वार की जनता का काफी समर्थन मिल रहा है अब मुस्लिम और दलित समाज मिलकर बसपा को मजबूत करेंगे और हरिद्वार लोकसभा में एक नई इबारत लिखेंगे ।
उन्होंने सभी लोगों से बसपा को वोट देने की अपील की उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली में अधिक से अधिक लोग पहुंचे और उनके विचारों को सुने मायावती हमेशा दबे कुचले पिछड़े और दलितों की आवाज़ को बुलंद करती रहीं।





More Stories
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।