Jan Mudde

No.1 news portal of India

लाठरदेवा गांव पहुंचे भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के लाठरदेवा गांव पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने मुस्लिम समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा की देश में फिर से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे इसलिए सभी मुस्लिम समाज के लोग भाजपा को वोट दें।उन्होंने कहा की कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है कांग्रेस के लोग आज बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हो रहे हैं इसलिए मुस्लिम समाज भी अपने घरों पर भाजपा के झंडे लगाएं और भाजपा को ही वोट दें।उन्होंने कहा की मुस्लिम समाज के लोग गर्व से कहें की हम भाजपा के साथ हैं किसी से डरने और घबराने की जरूरत नहीं हैं।

सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा की त्रिवेंद्र सिंह रावत इस बार ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रहे हैं जिसमें मुस्लिम समाज की भी भागीदारी होनी चाहिए।उन्होंने कहा की कांग्रेस हमेशा मुसलमानों के वोट तो हासिल करती रही लेकिन उन्हें कभी कुछ नहीं दिया आलम यह रहा की देश के दंगों में भी कांग्रेस शामिल रही लेकिन जब से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तब से कोई दंगा नहीं हुआ देश में भाईचारे का माहौल बना और नफरत का माहौल खत्म हुआ।

शाहनवाज हुसैन ने कहा की आज किसी मुसलमान के दिल में डर या दहशत नहीं है लेकिन कांग्रेसी आज भी डरते हैं कश्मीर से कन्याकुमारी तक सब एक हो चुका है कांग्रेस के अधिकांश नेता भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं कांग्रेस के पास अब कुछ बचा नहीं है।उन्होंने कहा की इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को उसके किए का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील भी की।

इस मौके पर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स और हज कमेटी के चेयरमैन खतीब अहमद ,भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति,राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी,पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल,बैजन्ती माला, भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन,

भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अनीस गौड़,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अनीस गौड़, भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अफजाल अली,सायरा बानो, भजपा मंडल अध्यक्ष संजय कश्यप आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369