Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा नेता दानिश गौड़ के आवास पर पहुंचने पर फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों से हुआ जोरदार स्वागत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के सरकडी गांव पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने मुस्लिम समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा की देश में फिर से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे इसलिए सभी मुस्लिम समाज के लोग भाजपा को वोट दें। इस दौरान सैयद शाहनवाज हुसैन का ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत हुआ।इस दौरान शाहनवाज हुसैन ने कहा की कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है

कांग्रेस के लोग आज बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हो रहे हैं इसलिए मुस्लिम समाज भी अपने घरों पर भाजपा के झंडे लगाएं और भाजपा को ही वोट दें।उन्होंने कहा की मुस्लिम समाज के लोग गर्व से कहें की हम भाजपा के साथ हैं किसी से डरने और घबराने की जरूरत नहीं हैं।सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा की त्रिवेंद्र सिंह रावत इस बार ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रहे हैं जिसमें मुस्लिम समाज की भी भागीदारी होनी चाहिए।

उन्होंने कहा की कांग्रेस हमेशा मुसलमानों के वोट तो हासिल करती रही लेकिन उन्हें कभी कुछ नहीं दिया आलम यह रहा की देश के दंगों में भी कांग्रेस शामिल रही लेकिन जब से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तब से कोई दंगा नहीं हुआ देश में भाईचारे का माहौल बना और नफरत का माहौल खत्म हुआ।शाहनवाज हुसैन ने कहा की आज किसी मुसलमान के दिल में डर या दहशत नहीं है लेकिन कांग्रेसी आज भी डरते हैं कश्मीर से कन्याकुमारी तक सब एक हो चुका है कांग्रेस के अधिकांश नेता भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं कांग्रेस के पास अब कुछ बचा नहीं है।

उन्होंने कहा की इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को उसके किए का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील भी की।इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल,पूर्व विधायक हरिदास ,भाजपा नेत्री बैजन्ती माला,और भाजपा नेता दानिश गौड़ ने सैयद शाहनवाज हुसैन का बुके देकर जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा की हरिद्वार लोकसभा चुनाव में त्रिवेंद्र सिंह रावत की ऐतिहासिक जीत होगी जो हरिद्वार के विकास की नई इबारत लिखेंगे। उन्होंने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश को विदेशों में भी नई पहचान दिलाई है जिससे यह देश और भी मजबूत हुआ है।

वहीं हाल ही में भाजपा में शामिल हुए झबरेड़ा से पूर्व विधायक हरिदास ने कहा की आज पूरा देश नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित है इसलिए लोग बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री दानिश गौड़ ने अपने आवास पर भव्य रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था जिसमे बड़ी संख्या में रोजेदार पहुंचे थे सैयद शाहनवाज हुसैन की एक झलक पाने के लिए गांव में भारी भीड़ उमड़ी जिसमें दानिश गौड़ ने मुस्लिम समाज के सभी लोगों से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को जिताने की अपील की।

इससे पूर्व सैयद शाहनवाज हुसैन लाठरदेवा,रतनपुर,और मुंडलाना गांव में भी पहुंचे जहां राव इरफान के आवास पर उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की।इस मौके पर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स और हज कमेटी के चेयरमैन खतीब अहमद ,

भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कश्यप,राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अनीस गौड़,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अनीस अहमद गौड़, भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अफजाल अली,सायरा बानो, भजपा मंडल अध्यक्ष संजय कश्यप आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369