Jan Mudde

No.1 news portal of India

पनियाला गांव में रोजा इफ्तार पार्टी में पहुंचे मुफ्ती शमून कासमी और वीरेंद्र सिंह रावत का फूल मालाओं से हुआ जोरदार स्वागत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के पनियाला गांव में आयोजित रोज़ा इफ्तार पार्टी में पहुंचे उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने मुस्लिम समाज के लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की इस दौरान उन्होंने कहा की मुसलमान कांग्रेस के बहकावे में बिलकुल ना आएं कांग्रेस ने मुसलमानों के साठ साल तक वोट हासिल किए लेकिन उनके लिए कुछ नहीं किया जबकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वाश का नारा देकर मुसलमानों को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है

एक गरीब परिवार से ऊपर उठकर देश की सेवा करने वाले नरेंद्र मोदी ने कभी कोई भेदभाव नहीं किया यही वजह है की आज हर तबके के लोग नरेंद्र मोदी को फिर से इस देश का प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं।मुफ्ती शमून कासमी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की मुसलमान जब तक कुरान शरीफ की ठीक तरह से तिलावत नहीं करेंगे तब तक वह सही गलत का फैसला नहीं कर सकते ।उन्होंने कहा की कुरान शरीफ में सब कुछ पहले ही लिख दिया गया है की अल्लाह जिसे चाहे इज्जत दे और जिसे चाहे जिल्लत दे इसका फैसला अल्लाह को करना है।

मुफ्ती शमून ने कहा की आज मुस्लिम समाज बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ चुका है और अब उनकी समझ में भी आ रहा है की उनका भला कौन कर सकता है मुसलमान को किसी से डरने की जरूरत नहीं है नरेंद्र मोदी ने मुसलमान के दिल से डर को भगाने का काम किया है उन्होंने कहा की भाजपा सरकार ने मुस्लिम समाज के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई हैं जिनका उन्हें लाभ भी मिल रहा है आयुष्मान कार्ड हो या फ्री राशन सभी योजनाओं में मुस्लिम समाज को लाभ मिला है इसलिए वह मुस्लिम समाज से अपील करते हैं की इस बार भाजपा को वोट दें ताकि इस देश की नई इबारत लिखी जा सके और मुसलमान भी इसका एक उदाहरण बने।

उन्होंने कहा की त्रिवेंद्र सिंह रावत विकास करने वाले नेता हैं जो हरिद्वार को विकास की नई गति देंगे।इस मौके पर महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष सायरा बानो ने कहा की आज मुस्लिम समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में भाजपा के साथ जुड़ चुकी हैं महिलाओं को भाजपा ने जो सम्मान दिया है वह किसी दूसरी पार्टी ने नहीं दिया यही कारण है की मुस्लिम समाज अब बेदार हो चुका है और वह नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री देखना चाहता है।

इस मौके पर भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अफजाल अली ने कहा की मुस्लिम समाज का उत्थान केवल और केवल भाजपा ही कर सकती है इसलिए सभी एक जुट होकर त्रिवेंद्र सिंह रावत को जिताने का काम करें।इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक और भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा के वरिष्ठ नेता और मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोमिन अंसारी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा की वह भी मुस्लिम समाज को लगातार भाजपा से जुड़ने के लिए जागरूक कर रहे हैं आज भाजपा पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जो इस देश को मजबूत करने का काम कर रही है।इससे पूर्व मोमिन अंसारी द्वारा सभी अतिथियों का शॉल और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।

इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के भाई वीरेंद्र सिंह रावत, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अनीस गौड़,प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर जैन,प्रदेश मंत्री सरदार गुरप्रीत सिंह छाबड़ा,जिला महामंत्री अरशद अली,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुबोध शर्मा,मंडल अध्यक्ष शहजाद इदरीसी,इरशाद अंसारी,इसरार पुंडीर,अखलाक प्रधान, अनम अंसारी,और इमरान देशभक्त आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369