आरिफ नियाज़ी
रुड़की के प्रमुख समाजसेवी सादात मसूद ने लोकसभा चुनाव में लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है।सादात मसूद ने एक खास मुलाकात के दौरान कहा की अक्सर लोकसभा चुनाव में काफी लोग मतदान करने से रह जाते हैं लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम होता की एक एक वोट की बहुत कीमत होती है। इस दौरान उन्होंने कहा की ऐसे प्रतियाशी को चुनें जो उनके काम आ सके उनके हर सुख दुख में शामिल हो सके।
उन्होंने कहा की अब समाज बहुत जागरूक हो चुका है हर व्यक्ति को अच्छे बुरे की सलाहियत है पांच साल के लिए आप अपना सांसद चुन रहे हैं जो आपकी आवाज को संसद तक पहुंचाता है इसलिए सोच समझकर अपने वोट का इस्तेमाल करना है वोट जरूर डालें ताकि आप भी इस देश के लिए नई इबारत में शामिल हो सकें।उन्होंने कहा की अपने वोट को कारगर बनाने के लिए मतदान बेहद जरूरी है।
उन्होंने अफसोस जाहिर करते हुए कहा की सभी प्रत्याशी बाहरी हैं अब आपको अपनी पसंद का बेहतर सांसद जिताना है जो हरिद्वार के विकास में अपना पूरा सहयोग करे और हरिद्वार में एक नई इबारत लिख सके।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।