आरिफ नियाज़ी
लोकसभा चुनाव में अब स्टार प्रचारकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।एक तरफ जहां भाजपा के स्टार प्रचारक लोकसभा चुनाव में प्रचार करते नजर आएंगे वहीं अब कांग्रेस ने भी राजबब्बर का रुड़की में रोड़ शो कराने का निर्णय लिया है। कांग्रेस की एक होटल में आयोजित बैठक में कांग्रेस नेताओं द्वारा पूर्व राज्यसभा सांसद राजबब्बर के कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया गया।
गौरतलब है की राजबब्बर पंजाबी समाज से आते हैं जिसके चलते कांग्रेस के नेताओं को उम्मीद है कि राज बब्बर पंजाबी समाज को कांग्रेस से जोड़ने में काफी सफल हो पाएंगे हालांकि इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और इस बार लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कराएगी ।इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही और गलत नीतियों के चलते आज हर वर्ग के लोग बेहद परेशान है
भारतीय जनता पार्टी का मुखौटा सबके सामने आ चुका है भारतीय जनता पार्टी धर्म की राजनीति कर रही है उसे आम जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है ।इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री गौरव चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से जनता परेशान है आलम यह है कि किसान व्यापारी से लेकर बेरोजगार बड़े पैमाने पर त्रस्त है भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर असफल साबित हुई है
अगर समय रहते जनता ने सही निर्णय लिया तो आने वाले समय में इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ेगा ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी और देश पर कुर्बान होने वाले लोगों की पार्टी रही है इसलिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को वोट देने की अपील की। इस मौके पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि भारतीय जनता पार्टी से लोग तंग आ चुके हैं भारतीय जनता पार्टी ने देश को बर्बाद किया है
जिसके चलते आज आम आदमी का जीना दुभर हो गया है पूर्व सांसद राज बब्बर के रुड़की के रोड शो में आने से पार्टी मजबूत होगी जिससे वीरेंद्र रावत भारी मतों से जीत हासिल करेंगे।कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट संजय शर्मा ने किया।इस मौके पर हज कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राव शेर मोहम्मद,पूर्व सांसद राजेंद्र बाड़ी,ईश्वर लाल शास्त्री, कलीम खान, हंसराज सचदेवा, मुल्किराज सैनी, ईश्वरलाल शास्त्री, सुधीर शांडिल्य,
डॉक्टर राकेश गौड, श्याम सिंह नागयान, कलीम खान, हाजी नौशाद अली चांद माही, रईस अहमद, श्रवण गोस्वामी, आदिल फरीदी, पंकज सोनकर, हाजी राव शेर मोहम्मद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता। सीपी सिंह,आशीष सैनी, दीपक वर्मा, ठाकुर प्रणय प्रताप सिंह, डॉअताउर्रहमान, संजय उर्फ गुड्डू चौधरी, राजकुमार सैनी, सुभाष सैनी, रितु कंडियाल, मुस्तकीम, नदीम, सोनू, मनोज बृजपाल, जाकिर खंजरपुर,ओमपाल, सेठपाल पवार, शमशेर ठेकेदार आदि मौजूद रहे।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।