आरिफ नियाज़ी
हरिद्वार लोकसभा सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला होता दिखाई दे रहा है भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार में मुकाबले को और भी दिलचस्प बना दिया है।रुड़की के कलियर विधानसभा के रोड़ शो के दौरान भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की कांग्रेस पार्टी के कांग्रेस ने हमेशा देश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जनता सब जानती है उसके पास कोई एजेंडा नहीं है ।
उन्होंने कहा की देश में कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेताओं ने शायद ही उसके घोषणा पत्र को पढ़ा हो यह लोग सत्ता में आने वाले नहीं है इसलिए देश की जनता को सब्ज बाग दिखाकर गुमराह करने में लगे हैं।
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की आज तक कांग्रेस देश की जनता को गुमराह करके वोट तो हासिल करती रही लेकिन कभी उसके लिए कुछ नहीं किया।त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की कितना भी भ्रष्टाचारी क्यों ना हो मोदी सरकार में बचेगा नहीं सभी को जेल में डाला जाएगा।मोदी जी ने इस देश को नए आयाम दिए हैं।
आज विदेशों में भी भारत का मान सम्मान बढ़ा है नरेंद्र मोदी ने गरीब और निर्धन लोगों की मदद की है उनके लिए तमाम तरह की योजनाएं भी चलाई हैं जिनका उन्हें लाभ मिल रहा है।उन्होंने कहा की
कोई भी घोटालेबाज जेल जाने से बच नहीं पाएगा।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।