Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में त्योहारवाली का धूमधाम से हुआ विमोचन

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में त्योहारवाली का विमोचन बड़ी धूमधाम के साथ किया।

इस अवसर पर सभा के कार्यवाहक प्रधान सुरेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि हमारी सभा के लिए यह गौरव का विषय है कि हम कई वर्षों से रुड़की नगर में हिंदू नव वर्ष पर त्योहारवाली का प्रकाशन करते आ रहे हैं।

इस अवसर पर सभा के मंत्री सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि हमारी सभा हर वर्ष निरंतर त्योहार वाली का प्रकाशन करती है जिसे सनातन धर्म प्रेमी अपने त्यौहारो की तिथि जान पाते हैं एवं सभा के मंदिरों के विद्वान आचार्य द्वारा त्योहारवाली का प्रकाशन किया गया है।

इस अवसर पर सभा के कोषाध्यक्ष भगवत स्वरूप ने कहा कि अभी कुछ वर्षों से देखने में आया है कि हमारे त्योहार दो-दो दिन बनने लगे हैं इस विषय को ध्यान में रखते हुए आचार्य ,विद्वान पंडितो से जानकारी एकत्रित कर त्योहारवाली का प्रकाशन किया गया है।

इस अवसर पर सभा के उप मंत्री गोपाल गुप्ता एवं नवीन अग्रवाल जी ने कहा कि हिंदू नव वर्ष प्रारंभ होने के बाद सभा द्वारा संचालित श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर सिविल लाइन,मुक्तेश्वर शिव मंदिर पहाड़ी बाजार से त्योंहोरावली सनातन धर्म प्रेमी प्राप्त कर सकते हैं

इस अवसर पर सभा के उप प्रधान विष्णु अग्रवाल,सभा के मंत्री गोपाल गुप्ता, नवीन अग्रवाल, आचार्य रोहित शर्मा आचार्य सचिन , सभा के सदस्य अमित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369