आरिफ नियाज़ी
भगवानपुर के खेड़ी शिकोहपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले जिसका विडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।इस वीडियो में एक युवक पर आधा दर्जन लोग लाठी डंडों से मारते पीटते नजर आ रहे हैं ।इस दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई।
वीडियो में दबंग खुली चुनौती देते नजर आ रहे हैं की उनका कुछ नहीं बिगड़ सकता। हालांकि घायल युवक पवन कुमार पुत्र किशन निवासी खेड़ी शिकोहपुर को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।
पवन कुमार का आरोप है की जैसे ही वह सुबह सवेरे अपनी भूमि पर पहुंचा तो वहां पहले से ही घात लगाए बैठे अमन,मोनू,कपिल,मुन्ना,और धनी पुत्रगण नाथीराम,और आर्यन ने लाठी डंडों से हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी आरोपियों ने उसके परिवार के साथ भी गाली गलौच की और जन से मारने की धमकी दी है जिससे प्रार्थी का परिवार बेहद सदमे में है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।